उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून  मेयर सौरभ थपलियाल सहित 100 पार्षदों ने ली शपथ, सीएम पुष्कर धामी रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में शहरी विकास मंत्री डॉ अग्रवाल रहे मौजूद , दी बधाई, कमिश्नर गढ़वाल  विनय शंकर पांडे ने शपथ दिलाई 
देहरादून। प्रदेश भर के सभी नगर निगमों में
शुक्रवार को  शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित किया गया।  देहरादून नगर निगम परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुक्रवार को नगर निगम प्रांगण, देहरादून में  नगर निगम देहरादून के नवनिर्वाचित महापौर  सौरभ थपलियाल एवं पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नगर निगम प्रांगण में पौधारोपण कर स्वच्छ और सुंदर देहरादून का संदेश दिया।
देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर  सौरभ थपलियाल को कमिश्नर गढ़वाल  विनय शंकर पांडे ने शपथ दिलवाई एवं सभी निर्वाचित पार्षदों को  सौरभ थपलियाल द्वारा शपथ दिलवाई गई।
जहां देहरादून नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल के साथ 100 पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने नवनिर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल को मेयर पद की शपथ दिलाई। इसके बाद मेयर ने नवनिर्वाचित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद्र अग्रवाल ने मेयर सौरभ थपलियाल और 100 पार्षदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के सभी नगर निकायों के पदाधिकारियों ने शपथ ले ली है।
ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में अपने-अपने निकायों में विकास की गति बढ़ाएंगे।इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद्र अग्रवाल,  गणेश जोशी, विधायक  खजान दास,  सविता कपूर,  विनोद चमोली,  बृजभूषण गैरोला, दुर्गेश्वर लाल,  विनय रोहेला,  विश्वास डाबर, आयुक्त नगर निगम नमामि बंसल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

जनता के साथ मिलकर देहरादून को बनाएंगे स्वच्छ और सुंदर: सौरभ थपलियाल 
देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि पूरा शहर कैसे स्वच्छ रहे और देश के अग्रणी स्थान पर कैसे आए ये उनका मिशन है। देहरादून की जनता के साथ मिलकर अपने इस देहरादून शहर रूपी घर को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे। उन्होंने कहा उनकी इच्छा है कि देहरादून शहर को एक खूबसूरत शहर बनाया जाये। अन्य शहरों की व्यवस्थाओं को भी देखेंगे और जो भी चीज वहां बेहतर होगी उसे चीज को देहरादून शहर में भी लागू करेंगे। इसके अलावा देहरादून शहर में तमाम अन्य व्यवस्थाएं भी की जाएंगी, जिससे जनता को लाभ मिलेगा। नगर निगम की जमीनों पर हुए अवैध अतिक्रमण के सवाल पर सौरभ थपलियाल ने कहा  कि अभी उन्होंने पदभार ग्रहण किया है। इसके बाद वे इससे जुड़ी जानकारियां जुटाएंगे।

प्रदेश के सभी 100 निकायों पूरा हुआ शपथ गहण
देहरादून । प्रदेश के 100 नगर निकायों पर चुनाव हुए थे। इन सभी निकायों में शपथ ग्रहण पूरा हो गया।
जिसमें 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं। इन नगर निकायों के लिए 23 जनवरी को चुनाव हुआ। 25 जनवरी से मतगणना हुई. नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने निकाय प्रमुखों के 42, कांग्रेस ने 27, बसपा ने दो और निर्दलीयों ने 29 पदों पर जीत हासिल की। इसी तरह पार्षद, सभासद और सदस्य के 1280 पदों में से 455 पदों पर भाजपा, 169 पदों पर कांग्रेस, दो पदों पर बसपा, एक पद पर उक्रांद, दो पदों पर आम आदमी पार्टी और 651 पदों पर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button