उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

Uttarakhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा- धामी सरकार के 3 साल, 27 के चुनाव में हैट्रिक की गारंटी

हर वायदा पूरा होने से जनता में उत्साह का माहौल,
ऐतिहासिक फैसलों से राज्य विरोधी साजिशों पर लगा पूर्ण विराम
देहरादून। भाजपा ने धामी सरकार के 3 साल बेमिसाल को 27 के चुनावों में हैट्रिक की गारंटी बताया है। प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट ने कहा, आज देवभूमि में उत्साह का माहौल है, क्योंकि हमारी सरकार ने उनसे किए हर वायदे को पूरा किया है। अनेकों ऐतिहासिक फैसलों से जल, जंगल, जमीन, सांस्कृतिक पहचान और डेमोग्राफी पर हमलों की साजिशों पर पूर्ण विराम लगाया है।
वहीं विपक्ष से सहानुभूति जताते हुए उन्हें कहा कि उनका इन 3 सालों से निराश होना स्वाभाविक है, क्योंकि अपने तमाम प्रपंचों के बाद भी जनता का विश्वास वे भाजपा से डिगाने में असफल हुए हैं।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में सभी सवा करोड़ से अधिक देवभूमिवासियों को उनकी ही सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर बधाई दी है। कहा, आज सभी मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी के नेतृत्व वाली सरकार के परफॉर्मेंस से पूरी तरह संतुष्ट हैं। सरकार के वर्तमान कार्यकाल में राज्य ने जिन तमाम उपलब्धियों को हासिल करते हुए, विकास के नए आयामों को स्थापित किया है। उससे राज्यवासियों में न केवल विकसित राज्य बनने की उम्मीदें परवान चढ़ी हैं, वहीं देश में नजीर बनने वाले हमारे फैसलों ने उन्हें गौरवान्वित होने का अवसर भी दिया है।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि, भाजपा परिवार के लिए भी यह बेहद संतोष की बात है कि जनता की उम्मीदों और उनसे किए वायदों पर हमारी सरकार खरी उतरी है। इन तीन सालों में प्रदेशवासियों के सहयोग से हमने वो सब काम कर दिखाए हैं, जिन्हें विपक्ष की किसी भी अन्य सरकार के लिए 3 दशक में भी पूरा करना असंभव था। और ये सब संभव हुआ है, पार्टी की सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारधारा पर अमल से, जनभावनाओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से महसूस करने से और पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सीएम धामी की दृढ़ इच्छा शक्ति, बेजोड़ मेहनत और कुशल नेतृत्व से।
उन्होंने कहा कि इन 3 वर्षों में सरकार की अनगिनत उपलब्धियों रही हैं, जिन्होंने आम लोगों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन किया है।
कहा -भाजपा सरकारों के सफल वर्षों में सबसे अधिक निराशा में कांग्रेस पार्टी और उनके नेता
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकारों के सफल वर्षों में कोई सही मायने में सबसे अधिक निराशा में हैं तो वे सभी कांग्रेस पार्टी और उनके नेता हैं। क्योंकि जनता के साथ अपने कार्यकर्ताओं का भी वे विश्वास खो चुके हैं। उनके लाख प्रपंचों के बाद भी असफलता हाथ लगने से उनकी उम्मीदें टूटती जा रही हैं। लिहाजा जिस तरह कांग्रेस अपने नकारात्मक रवैए से विकास की रोशनी को भी अंधेरा बताने की असफल कोशिश कर रही है, वह उनके प्रदेश में शून्य की तरफ बढ़ने का संकेत है। जिस तरह हमारी सरकार के ये 3 बेमिसाल साल, राज्य के उज्जवल भविष्य का संकेत कर रहे हैं वो नकारात्मक राजनीति करने वालों के लिए निराशा भरे साबित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button