खेलगुजरातराष्ट्रीय

भारत ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड जीता टी-20 वर्ल्ड कप , न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया

अहमदाबाद। भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 96 रनों से हराकर अपना तीसरा टी20 खिताब जीत लिया। भारत  लगातार दो बार टी20 खिताब जीतने वाली विश्व की पहली टीम बन गई ।हमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में  न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम भारत के 255 रन के जवाब में
159 के स्कोर पर आउट हो गई। भारत ने
95 रन से यह खिताबी मुकाबला जीत लिया।
बुमराह ने कप्तान सैंटनर को क्लीन बोल्ड करेक अपना चौथा विकेट लिया. इसके साथ बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट के साथ अपना स्पेल खत्म किया।256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की आधी टीम 72 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गई। खतरनाक दिख रहे टिम सिफर्ट को वरुण ने कैच आउट कराया। उन्होंने 26 गेंद पर 52 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे।
भारत की पारी में आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने 24 रन बटोरे, जिसकी वजह से भारत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाने में सफल रहा. दुबे ने आखिरी 8 गेंद में नाबाद 26 रनों की पारी खेली. जिसमे 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके आलावा अभिषेक ने 21 गेंद में 52, संजू 46 गेंद में 89 और किशन ने 25 गेंद में 54 रनों तेजतर्रार पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से जेमी निशम सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि कप्तान सेंटनर ने 4 ओवर में 33 रन खर्च करके सबसे किफायती गेंदबाज रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button