उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट सहित छह लोगों की मौत, एक घायल, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर जताया दुख

SDRF और प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन,दुर्गम स्थान पर जंगल में गिरा हेलीकॉप्टर,
एयरोट्रांस सर्विस का था हेलीकॉप्टर

उत्तरकाशी। गंगनानी क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों की मौत हो गयी व एक व्यक्ति घायल है। यह हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर खरसाली की ओर जा रहा था।सुबह करीब 8:50 बजे एसडीआरएफ को सूचना मिली कि गंगनानी में एक हेलीकॉप्टर खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही भटवाड़ी पोस्ट से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार और उजेली पोस्ट से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में टीमें मौके के लिए रवाना की गईं।हेलीकॉप्टर में सवार 03 यात्री मुम्बई, 2 आन्ध्र प्रदेश और 1 यूपी का है। इनमें से मुंबई निवासी 3 महिलाएं, यूपी की एक महिला, आंध्र प्रदेश की एक महिला और गुजरात के पायलट की हादसे में मौत हो गई है। उत्तरकाशी पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।

घटनास्थल पर पहुंची टीमों ने देखा कि हेलीकॉप्टर करीब 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा है। इसके बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है। यह सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर का संचालन कैप्टन रॉबिन सिंह कर रहे थे।

हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे – एक पायलट और छह यात्री। स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियों के साथ मिलकर एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।इस दुर्घटना के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं। क्या उच्च हिमालयी क्षेत्र में सीमित क्षमता वाले हेलीकॉप्टर में सात लोगों का भार अधिक था? क्या अधिक वजन हादसे की वजह बना? इन पहलुओं की जांच की जा रही है।

हादसे के मृतकों के नाम
• कला सोनी (महिला) उम्र 61 वर्ष, मुंबई
• विजया रेड्डी (महिला) उम्र 57 वर्ष, मुंबई
• रुचि अग्रवाल (महिला) उम्र 56 वर्ष, मुंबई
• राधा अग्रवाल (महिला) उम्र 79 वर्ष, यूपी
• वेदवती कुमारी (महिला) उम्र 48 वर्ष, आंध्र प्रदेश
• रॉबिन सिंह (पुरुष) उम्र 60 वर्ष, गुजरात- पायलट
घायल यात्री
7.मस्तू भास्कर (पुरुष) उम्र 51 वर्ष, आंध्र प्रदेश

मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताया 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “गंगनानी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों की मृत्यु का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।”मुख्यमंत्री ने घायलों को हर संभव सहायता देने और दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार अधिकारियों से संपर्क में हैं और हालात पर निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button