उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ्य

Dehradun: सीएमओ डॉ मनोज शर्मा ने कहा – बेहतर मातृत्व स्वास्थ्य के लिए पूर्ण एएनसी  जांच श संस्थागत प्रसव हो लक्ष्य

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने की जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा
देहरादून । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा की। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य , शिशु स्वास्थ्य , किशाोर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, आशा कार्यक्रम, कायाकल्प, परिवार नियोजन, एनसीडी , पीएनडीटी एक्ट आदि कार्यक्रमों की  प्रगति की गहन समीक्षा की गयी। इस अवसर पर सीएमओ डॉ मनोज  शर्मा ने कहा कि सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का संपादन, समयबद्धता एवं गुणवत्ता को दृष्टिगत रखते हुए किया जाए। प्रत्येक योजना एवं कार्यक्रम का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक शत प्रतिशत पहुंचाना सुनिश्चित करें। समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों को पहुंचाने के साथ-साथ नियमित अनुश्रवण एवं मूल्यांकन करने हेतु ब्लॉक स्तर पर योजना तैयार करें।
उन्होंने मातृत्व स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य एनएचएम  का मुख्य कार्यक्रम है। सभी पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की पूर्ण एनएनसी जांच की जाए। साथ ही जच्चा बच्चा की सुरक्षा के लिए संस्थागत प्रसव को शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। जिससे मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यृ दर को शून्य करने की दिशा में प्रगति की जा सके।
उन्होंने कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं विशेषकर वित्तीय प्रोत्साहन जैसी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को तय समयावधि में दिया जाए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अतिरिक्त समस्त ब्लॉक चिकित्सा इकाईयों के चिकित्सा अधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला डाटा प्रबंधक समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम प्रबंधक एवं समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button