उत्तराखण्डहरिद्वार

नवनियुक्त हज समिति सदस्यों का परिचय कार्यक्रम  आयोजित , तीन महिलाओं के सदस्य नामित किये जाने पर जताया मुख्यमंत्री का आभार

निर्वतमान अध्यक्ष खतीब अहमद ने सभी उपस्थित नवनियुक्त सदस्यगणों का शॉल तथा फूलमाला पहनाकर किया स्वागत
पिरान कलियर। उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के नवनियुक्त सदस्यगणों का परिचय कार्यक्रम रविवार को हज हाउस सभागार पिरान कलियर में
आयोजित हुआ। पहली बार तीन महिलाओं को उत्तराखण्ड राज्य हज समिति में सदस्य नामित कर सम्मान दिया गया है।इस दौरान  निर्वतमान अध्यक्ष खतीब अहमद ने सभी उपस्थित नवनियुक्त सदस्यगणों का शॉल तथा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया  और भविष्य में हज यात्रा को और अधिक सुगम व सुविधा प्रदान करने के लिए अपने-अपने विचार रखे गए।
उत्तराखण्ड राज्य हज समिति में पहली बार तीन महिलाओं को सदस्य नामित करने के लिए  सभी सदस्यगणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा महेन्द्र भट्ट एवं उत्तराखण्ड भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर खतीब अहमद,वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स,विधायक मोहम्मद शहजाद व नवनियुक्त सदस्यगण उपस्थित रहे।
खतीब अहमद के दोबारा अध्यक्ष बनने की संभावना
ज्ञात हो कि 7 जनवरी 2022 में भाजपा नेता खतीब अहमद को हज कमेटी का अध्यक्ष हज समिति सदस्यो ने चुना  था और आचार संहिता के चलते अक्टूबर 2022 में उन्होंने पद ग्रहण किया  था।उनका लगभग तीन साल का कार्यकाल बेहतर रहा और 6 जनवरी 2025 में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था।इसके बाद नए हज कमेटी सदस्यों को नामित किया गया । नए सदस्यों में तीन महिलाओं को हज कमेटी का सदस्य नामित होने का मौका मिला।कार्यकाल समाप्ती के बाद जल्द ही दोबारा हज समिति अध्यक्ष पद के चुनाव होने की संभावनाएं हैं और संभावना जताई जा रही है कि दोबारा से हज समिति के अध्यक्ष पद पर खतीब अहमद की ताज पोशी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button