उत्तराखण्डदेश-विदेशदेहरादून

पर्यटन मंत्री महाराज से मिले साउथेम्प्टन विश्विद्यालय लंदन के छात्र, भारतीय संस्कृति, भोजन और उत्तराखंड में रहने की व्यवस्थाओं को सराहा

देहरादून। साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, लंदन के छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के इंडिया सेंटर के प्रथम आईसीसीआर चेयर ऑफ इंडिया स्टडीज और विजिटिंग प्रोफेसर चंद्र प्रकाश कांडपाल के नेतृत्व में प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से उनके सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और अपने सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय की टीम भारत भ्रमण पर है, जिसका उद्देश्य भारत की सभ्यता और संस्कृति को करीब से जानना और विश्व के अन्य देशों में उसे प्रचारित करना है।
महाराज ने कहा कि भ्रमण पर आए सभी छात्र-छात्राएं निश्चित रूप से उत्तराखंड के पर्यटन को दुनिया में प्रचारित-प्रसारित करने में सहयोग देंगे।
पर्यटन मंत्री ने छात्र-छात्राओं को बताया कि ऋषिकेश स्थित बीटल्स आश्रम में प्रसिद्ध बैंड बीटल्स आया था और माँ गंगा के आशीर्वाद से उन्होंने अपने 48 सबसे प्रसिद्ध गाने इसी धरती पर लिखे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क है, सरकार होमस्टे को बढ़ावा दे रही है, एस्ट्रो टूरिज्म को प्रमोट किया जा रहा है और यह दल यहाँ से अच्छी यादें लेकर जाएगा। छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, भोजन और उत्तराखंड में रहने की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की। प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित कुमार और प्रोफेसर साबू पदम दास आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button