Good Job – विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम ने आयोजित किए कई कार्यक्रम- वृक्षारोपण अभियान चलाया, -प्लास्टिक एक्सप्रेस वाहन चलाए , निगम परिसर में महापौर सौरभ थपलियाल व नगर आयुक्त नमामि बंसल ने किया प्लास्टिक बैंक का शुभारंभ

विभिन्न स्थानों पर 5100 पेड़ लगाए , लोगों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
देहरादून । विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर निगम, देहरादून ने वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया । मुख्य कार्यक्रम मोथरोवाला में आयोजित किया गया, जिसमें महापौर सौरभ थपलियाल, नगर आयुक्त नमामि बंसल, स्थानीय पार्षद तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम ने निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर 5100 पेड़ लगाये । जिनका संरक्षण भी आने वाले दिनों में नगर निगम द्वारा किया जायेगा। इसके साथ ही महापौर द्वारा समस्त उपस्थित व्यक्तियों को मिशन लाईफ की शपथ भी दिलायी गयी तथा लोगों से प्लास्टिक उत्पाद का उपयोग न करने का आह्वान किया गया।
नगर निगम, देहरादून ने चलाए प्लास्टिक एक्सप्रेस वाहन, एकत्र किया गया सिंगल यूज प्लास्टिक
देहरादून।विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में नगर निगम, देहरादून ने प्लास्टिक एक्सप्रेस वाहन चलाये गये ,जिसमें कई प्रतिष्ठानों एवं रेजिडेंशियल सोसाईटी से प्लास्टिक वेस्ट को एकत्रित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजन मॉल ऑफ देहरादून में किया गया, जहाँ पर महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
मॉल ऑफ देहरादून ने लगभग 150 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक नगर निगम देहरादून को दिया । इसके अतिरिक्त विंडलास अपार्टमेंट, केवल विहार, सैन्ट्रियों मॉल, पोस्ट आफिस, सिद्धार्थ अपार्टमेंट आदि से भी नगर निगम के वाहनों द्वारा प्लास्टिक एकत्रित किया गया। जिसे प्रोसेसिंग करने के बाद सड़क बनाये जाने के लिए लोक निर्माण विभाग को दिया जायेगा।
नगर निगम परिसर में प्लास्टिक बैंक का उद्घाटन
देहरादून ।मेयर सौरभ थपलियाल ने पार्षदों एवं नगर आयुक्त नमामी बंसल संग नगर निगम परिसर में प्लास्टिक बैंक का उद्घाटन किए ।
समस्त प्लास्टिक वेस्ट को पीडब्ल्यूडी को भेजा जाएगा ।
मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि इससे नगर निगम परिसर को प्लास्टिक मुक्त करने में सहायता मिलेगी।
पूर्व में परेड ग्राउंड में भी प्लास्टिक बैंक लगाया गया था और भविष्य में अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी इस तरह के प्लास्टिक बैंक स्थापित किए जाएंगे ताकि दून शहर को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाया जा सकेगा।
इस अवसर पर पार्षद सतीश कश्यप, अमिता सिंह,रोहन चंदेल मौजूद रहे।





