उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा ने मोदी सरकार के 11 साल पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में राज्य स्तरीय बैठक में किया मंथन,,9 जून से 9 जुलाई तक चलेगा  अभियान

केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां को घर-घर पहुंचाएंगी भाजपा ,
9 जून से 9 जुलाई तक चलने वाले  अभियान को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया टीम की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
देहरादून। मोदी सरकार के शानदार 11 साल पर आयोजित कार्यक्रमों के संदर्भ में रविवार को भाजपा की प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया टीम की महत्वपूर्ण बैठक हुई । इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन  अजेय कुमार ने विकसित भारत के अमृतकाल में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण की उपलब्धियों को घर घर पहुंचाने का आग्रह किया।
बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय से संचालित इस वर्चुअल बैठक में 9 जून से 9 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया टीम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जून को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा की पत्रकार वार्ता के साथ इस अभियान की शुरुआत होगी। प्रदेश में 10 जून को देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और 11, 12 जून को सभी जिलों में सांसदों, मंत्रियों, विधायकों एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मीडिया के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया जाएगा। इसी तरह बैठक में प्रत्येक जिले में होने वाली प्रबुद्ध जन  मीट और 12 से 16 जून तक मंडल स्तर पर आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा की तैयारियों पर चर्चा की गई।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान द्वारा संचालित इस वर्चुअल बैठक में पार्टी मुख्यालय से प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी नवीन ठाकुर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी, राजीव तलवार, करुण दत्ता शामिल हुए। वहीं दायित्वधारी  मधु भट्ट,  कमलेश रमन,  हनी पाठक,  सुनीता विद्यार्थी,  मानिक निधि शर्मा, डा देवेंद्र भसीन,प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल,
राजेश्वर पैन्यूली, डाक्टर आरपी रतूड़ी समेत जिला मीडिया प्रभारी, मीडिया पैनलिस्ट एवं सोशल मीडिया पदाधिकारी वर्चुअली बैठक में शामिल हुए।
विगत 11 वर्षों में देश में विकास और विरासत को लेकर अभूतपूर्व कार्य हुए : अजेय

भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ आगे बढ़ रहा है। विगत 11 वर्षों में देश में विकास और विरासत को लेकर अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। ढांचागत विकास, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, जन कल्याण, सामाजिक सुधार सभी क्षेत्रों में भारत आज तेजी से बदल रहा है। हमें केंद्र सरकार के 11 वर्ष और राज्य सरकार की उपलब्धियां को मंडल एवं बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों से जन-जन तक पहुंचना है। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए मीडिया एवं सोशल मीडिया की भूमिका को बेहद अहम बताते हुई सौ फीसदी योगदान का आह्वान किया।
विकसित भारत संकल्प लिए जाने की तैयारी को दिया
फाइनल टच
शहरों में शक्ति केंद्र अनुसार मोहल्ला चौपाल और गांव में पंचायत चौपाल में जनसहभागिता के साथ विकसित भारत संकल्प लिए जाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। साथ ही विधानसभा स्तर पर होने वाले बहुउद्देशीय पंजीकरण शिविर का लाभ अधिक से अधिक लोगों को हो, उसके लिए मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका सुनिश्चित की गई। वहीं डिजिटल प्रतियोगिता के तहत सभी जिलों में वीडियो एवं चित्रात्मक ग्राफिक्स इवेंट और प्रदर्शनी की कार्ययोजना तैयार की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button