उत्तराखण्डदेहरादून
सीएम धामी ने विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए दी 24 करोड़ की स्वीकृति , प्रदेश में कई कामों को मिलेगी गति

देहरादून ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के विधान सभा क्षेत्र चम्पावत में पूर्णागिरी मेले के लिए सेलागांव में बहुउद्देशीय प्रशासनिक भवन बनाये जाने को 8.54 करोड के सापेक्ष 4 करोड़ स्वीकृत किये जाने तथा मानस मंदिर माला मिशन के अन्तर्गत हनुमान गढ़ी मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 4.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह खिर्सू के नवीनीकरण एवं उच्चीकरण किये जाने के लिए 4.01 करोड, जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के न्याय पंचायत मुख्यालय जखोली/फिताड़ी में श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर प्रागंण का समतलीकरण/सौन्दर्यीकरण के लिए 1.09 करोड़ तथा विधानसभा पुरोला के विकासखण्ड नौगांव में रंवाई घाटी के आराध्य देवी रुद्रेश्वर महाराज मंदिर बिल्ला नौगांव के सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 1.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जिला कारागार पौडी में नवीन आवासीय भवन निर्माण के लिए 9.25 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।