उत्तराखंड में फुल स्पीड में दौड़ी ट्रांसफर एक्सप्रेस- बड़ी संख्या में IAS और PCS अफसरों के तबादले, कई जनपदों के जिलाधिकारी भी बदले

शासन ने देर रात आदेश किया जारी
देहरादून।उत्तराखंड में एक बार फिर से आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं। 30 से ज्यादा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया गया है
देर रात ट्रांसफर से जुड़ा आदेश जारी किया गया है। तबादला आदेश के अनुसार कई जिलों के डीएम भी बदले गये हैं। इन जिलों में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चंपावत, उत्तरकाशी जिले शामिल हैं।
प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी बनाया गया है।
मनीष कुमार को चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रशांत कुमार आर्य को उत्तरकाशी व स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल का डीएम बनाया गया है।पौड़ी के डीएम की जिम्मेदारी देख रहे आशीष कुमार को यूकाडा का जिम्मेदारी दी गई है।
मुख्य सचिव से लेकर जिलाधिकारी और पीसीएस अधिकारियों तक की जिम्मेदारी में भी बदलाव हुआ है। पिछले लंबे समय से जलागम देख रहे मुख्य सचिव आनंद वर्धन से अब यह जिम्मेदारी हट गई है। इसी तरह कई सालों से पर्यटन की जिम्मेदारी देख रहे सचिन कुर्वे को भी अब हटा दिया गया है। उनकी जगह धीराज सिंह को बुलाया गया है। वे अब तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे। डॉ
पंकज पांडे से श्रम विभाग हटाया गया है। दिलीप जावलकर से सहकारिता की जिम्मेदारी वापस ली गई है। इसी तरह डॉ आर राजेश कुमार से भी सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। पिछले लंबे समय से किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे युगल किशोर पंत को अब सिंचाई जैसे बड़े विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है।
सोनिका से निबंधक सहकारिता के साथ-साथ यूकाडा की जिम्मेदारी वापस ली गई है। मनुज गोयल को मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिम्मेदारी दी गई। कई अन्य आईएएस अधिकारियों के दायित्व में भी फेरबदल किया है।
पीसीएस अफसरों के भी बंपर ट्रांसफर:
24 पीसीएस अधिकारियों के अभी ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें रामनजी शरण शर्मा को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।शिव कुमार बरनवाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव बनाया गया है।रजा अब्बास को अपर नगर आयुक्त देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। प्यारे लाल शाह को कोटद्वार का नगर आयुक्त बनाया गया है। देवेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। देहरादून नगर निगम के उपनगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल को नगर आयुक्त ऋषिकेश बनाया गया है
।





