उत्तराखण्डदेहरादून
नगर निगम की ओर से सहस्त्रधारा रोड पर लगाई गई स्ट्रीट लाइट्स ने बिखेरी रोशनी, 228 लाइट्स से जगमग हुआ क्षेत्र, आवागमन हुआ सुगम

मेयर सौरभ थपलियाल, विधायक उमेश शर्मा और नगर आयुक्त नमामि बंसल ने किया उद्घाटन,
110 स्ट्रीट लाइट के पोल लगाए गए , 120 वाट की 228 लाइट्स लगाई गई
देहरादून। नगर निगम देहरादून की ओर से IT PARK से pacific golf estate sahastradhara road के बीच डिवाइडर पर स्थापित स्ट्रीट लाइट्स का उद्घाटन किया । इस मौके पर मुख्य अतिथि महापौर सौरभ थपलियाल, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ तथा नगर आयुक्त नमामि बंसल मौजूद रहे । इस स्थल पर 110 स्ट्रीट लाइट के पोल लगाए गए हैं ,जिन पर 120 वाट की कुल 228 लाइट्स लगाई गई हैं । लाइट्स में automatic timer लगाए गए हैं , जिससे यह लाइट्स अपने आप ऑन- ऑफ होंगी । सुरक्षा के लिए सभी पोलों में earthing की गई है । इस तरह संपूर्ण सहस्त्रधारा रोड , क्रॉसिंग से गोल्फ एस्टेट तक प्रकाशमय हो गई है ।





