उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल
बड़ा हादसा- टिहरी गढ़वाल में हर्षिल जा रहे कांवड़ियों का ट्रक पलटा, 3 की मौत, 18 लोग घायल, सीएम धामी ने जताया दुख

ऋषिकेश से हर्षिल की ओर जा रहा था ट्रक,
राहत और बचाव अभियान चलाया गया, घायलों को एम्स ऋषिकेश और नरेंद्र नगर में भर्ती कराया

टिहरी गढ़वाल : उत्तराखंड में बुधवार को एक और बड़ा हादसा सामने आया है। प्रदेश के टिहरी गढ़वाल में बुधवार को कांवड़ियों को ले जा रहा एक ट्रक बड़े हादसे का शिकार हो गया । ट्रक के नीचे कई लोग दब गए। जिनमें तीन की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को ऋषिकेश और नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे पर ही पलट कर रुक गया, अन्यथा खाई में गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में 3 कांवड़ियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 18 घायल हैं।
ऋषिकेश से हर्षिल की ओर जा रहा था ट्रक
जानकारी के अनुसार ट्रक कांवड़ियों को लेकर ऋषिकेश से हर्षिल की ओर जा रहा था। ट्रक में 21 कांवड़िए सवार थे। इसी दौरान टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल फकोट के बीच अचानक ड्राइवर ट्रक पर से संतुलन खो बैठा। इस दौरान अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे खाई की ओर पर पलट गया। संयोग से ट्रक ऊपर ही अटक गया। ट्रक के पलटते ही वहां चीख पुकार मच गई।
हादसे की खबर लगते ही स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस बीच किसी ने पुलिस और एसडीआरएफ को भी हादसा होने की खबर दी। खबर मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई। ट्रक पलटने से उसमें सवार ज्यादातर कांवड़िए ट्रक के नीचे दब गए। टिहरी एसपी के अनुसार ट्रक में 21 कांवड़िए सवार थे
युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया
राहत और बचाव टीम ने युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। जेसीबी से ट्रक को सीधा किया गया। इस दुर्घटना में 21 कांवड़ियों को रेस्क्यू किया गया।इनमें से 3 की मौत हो गई है। 18 घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस से नरेंद्र नगर स्वास्थ्य केंद्र फोकट भेजा गया । घायल हुए कई कांवड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि ट्रक सड़क किनारे पलट कर वहीं पर रुक गया। नीचे बहुत गहरी खाई थी।अगर ट्रक खाई में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
गंभीर घायल कांवड़ियों में से 5 को एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। 6 कांवड़िए नरेंद्र नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। टिहरी एसपी के अनुसार ट्रक उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आया था। टिहरी जिला अधिकारी नितिका खंडेलवाल और एसपी नरेंद्रनगर अस्पताल में घायलों का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे।
हादसे के मृतक
• विक्की पुत्र महेंद्र 30 वर्ष
• सुनील सैनी पुत्र मिल चंद
• संजय
हादसे के घायल
• ईश्वर सैनी पुत्र फूल सिंह सैनी आयु 49 वर्ष
• अतर सिंह पुत्र यादराम आयु 60 वर्ष
• रवि पुत्र अतर सिंह आयु 30 वर्ष
• कुलदीप गिरि पुत्र मुकेश आयु 35 वर्ष
• झम्मन सिंह पुत्र बुद्धु आयु 70वर्ष
• बनवारी पुत्र किशनलाल आयु 55 वर्ष
• मुकेश पुत्र मुरारी लाल मित्तल आयु 59 वर्ष
• प्रेम सिंह पुत्र सोहन आयु 50 वर्ष
• जुगनू पुत्र देवी सिंह आयु 35 वर्ष
• तुषार पुत्र सुनील प्रजापति आयु 17 वर्ष
• भजन लाल पुत्र बाबूलाल आयु 45 वर्ष
• लेखराज पुत्र गोपी सिंह आयु 40 वर्ष
• टिंकू पुत्र रुद्रप्रकाश आयु 29 वर्ष
• मूलचंद पुत्र लक्ष्मण आयु 40 वर्ष
• राहुल पुत्र किन्चित आयु 28 वर्ष
• नकुल पुत्र राहुल आयु 04 वर्ष
• बिशन पुत्र देशराज आयु 34 वर्ष
• विनीत
सीएम ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन की और से युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया ,ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सके।