उत्तराखण्डदेहरादून

एमडीडीए की बड़ी कार्यवाही- 28 बीघा अवैध प्लाॅटिंग पर चली जेसीबी

बिना मानचित्र स्वीकृति के किये जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माणाधीन भवन को किया सील
देहरादून।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों देहरादून सहस्त्रधारा रोड में की जा रही प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण व डोईवाला क्षेत्र में किये जा रहे अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी।
प्रवीन बंसल की डांडा लखौण्ड सहस्त्रधारा रोड देहरादून में लगभग 10 से 12 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
सुमित, मुक्ताक व राजेन्द्र आदि की और से निकट ओम विहार सहस्त्रधारा रोड में लगभग 08 से 10 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

दीपक भट्ट द्वारा शिवगंगा मार्ग सहस्त्रधारा रोड देहरादून मं लगभग 05 से 06 बीघा में की जा रही अवैध प्लाॅटिंग पर  ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।
संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेशों के आदेशों पर इन अवैध प्लॉटिंग पर कार्यवाही की गयी। कार्यवही में सहायक अभियन्ता शैलेन्द्र सिंह रावत, अवर अभि गौरव तोमर, सुपरवाईजर लीलाधर जोशी व पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
भूषण कुमार की और से छिद्रवाला हरिद्वार रोड डोईवाला क्षेत्र देहरादून में बिना मानचित्र स्वीकृति के किये जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माणाधीन भवन पर सीलिंग की कार्यवाही करते हुए सील किया गया।
इस कार्यवाही में सहायक अभियन्ता प्रमोद मेहरा, अवर प्रवेश नौटियाल ,सुपरवाईजर अमर लाल भट्ट मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button