उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पीएम मोदी ऐतिहासिक 12 वर्ष उत्तराखंड के विकास और रूपांतरण को भी समर्पित

कहा – मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री का गौरवशाली इतिहास, भारत के स्वर्णिम दौर का आगाज ,
देवभूमि की  जनता और कार्यकर्ताओं की तरफ से पीएम मोदी को ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई
देहरादून । भाजपा ने पीएम मोदी द्वार सृजित सर्वाधिक लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के गौरवशाली इतिहास को भारत का स्वर्णिम दौर का आगाज बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने इस ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व अवसर पर देवभूमि की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं की और से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनके ऐतिहासिक नेतृत्व के ये 12 वर्ष, देश की तरह उत्तराखंड के भी विकास और रूपांतरण को समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के विशेष लगाव और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही उत्तराखंड, आज देश के अग्रणी और आत्मनिर्भर राज्यों की कतार में खड़ा हुआ है।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि कल  मोदी  लोकतांत्रिक इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उनके इस गौरवशाली कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरा करने पर देश और प्रदेश में बहुत हर्ष और उत्साह की लहर है।इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस 12 वर्ष का कार्यकाल उत्तराखंड के लिए ‘संकल्प से सिद्धि’ का काल रहा है। देवभूमि की सवा करोड़ जनता प्रधानमंत्री  के इस स्नेह और विकासपरक दृष्टिकोण के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगी। वहीं उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है ताकि उनका मार्गदर्शन देश को ‘विकसित भारत’ के संकल्प पूर्ति की तरफ ले जाता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button