उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा ने हरेला पर प्रदेश भर में किया वृक्षारोपण , प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने विकास नगर में किया पौधारोपण

एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत 
किया गया पौधों का रोपण,
कहा -हरेला  पर्व  उत्तराखंड की सांस्कृतिक चेतना, हमारी पारंपरिक आस्था और प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्य का प्रतीक
देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा परिवार ने बुधवार को प्रदेशभर में लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण किया। पीएम  नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष  ने विकास नगर में कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया।
इस दौरान अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक चेतना, हमारी पारंपरिक आस्था और प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्य का प्रतीक है। यह पर्व हमें न केवल वृक्षारोपण का संदेश देता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और मातृभूमि के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। देवभूमि का यह पावन पर्व देवतुल्य और पर्यावरण से आच्छादित स्वरूप का बोध कराता है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हर वर्ष लाखों की संख्या में वृक्ष लगाए जाते हैं। इस वर्ष भी मंडल स्तर पर इस अभियान को चलाया जा रहा है, ताकि देवभूमि से जाने वाला हरियाली का यह संदेश और अधिक प्रभावी हो। इस मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर व भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button