उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

कांग्रेस का धराली भ्रमण, राजनीतिक पर्यटन, भाजपा धराली पीड़ितों के आँसू पोंछने को प्रतिबद्ध : मनवीर चौहान

कहा – केदार आपदा में लोगों की जान पर मिली भ्रष्टाचार को तरजीह
देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के धराली जाने को राजनैतिक पर्यटन बताया और कहा कि सरकार पीड़ितों के आँसू पोंछने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हर बार की तरह आपदा राहत बचाव के कठिन समय में कांग्रेस महज आरोप प्रत्यारोप की राजनीति मे मशगूल रही, लेकिन वह ग्राउंड जीरो से दूर रही। मुख्यमंत्री धामी ने वहां ग्राउंड जीरो पर 3 दिन रेस्क्यू अभियान की मॉनिटरिंग कर लोगों की जान बचाने का काम किया। हमारी सरकार धराली को फिर से खड़ा करने और प्रत्येक प्रभावित को मजबूत आधार देने के लिए प्रतिबद्ध होकर सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास कार्य कर रही है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोदियाल के आरोपों को लेकर पूछे सवालों का ज़बाब देते हुए उन्हानें कांग्रेसी प्रतिनिधिमंडल के धराली भ्रमण को राजनैतिक पर्यटन करार दिया है। उन्होंने कहा कि जब वहां की जनता कुदरत के कहर का सामना कर रही थी, मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में शासन प्रशासन लोगों की जान बचाने में रात दिन एक किए हुए था, पीड़ितों के लिए राशन, दवाई, आवास और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की जद्दोजहद चल रही थी, तब कांग्रेस नदारद थी। स्थानीय प्रशासन द्वारा दुर्घटनास्थल पर ले जाने की सुरक्षित व्यवस्था के बावजूद भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष माहरा वहां साहसिक पर्यटन करते दिखाई दिए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने भी वहां जाने से तौबा कर ली थी। इसके बाद उन्होंने वहाँ जाने पर रोक का हवाला दिया, लेकिन असलियत मे वह महज राजनैतिक उद्देश्य से गए थे। उन्होंने कहा कि
इन चार माह में किसी भी तरह की शिकायत कांग्रेस नेताओं के पास भी नहीं थी। आश्चर्य है कि 3 दिन पहले तक धराली का जिक्र भी नहीं करने वाली कांग्रेस धराली मे राजनैतिक उद्देश्य के लिए भटकने के लिए चली गयी।
चौहान ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस का धराली मे कार्य न होने अथवा जानमाल की क्षति को लेकर आरोप  सफेद झूठ है। क्योंकि देश धराली मे पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सर्वश्रेष्ठ रेस्क्यू अभियान से सैकड़ों लोगों की जान बचाई गई। जिन लोगों ने इस दुखद घटना में जान गंवाई है, उनके परिजनों को भी सरकार ने अब तक का सबसे अधिक आर्थिक सहायता दी है। घायलों और आर्थिक नुकसान को भी सर्वश्रेष्ठ मुआवजा देकर मदद पहुंचाई गई। सरकार वहां देश के शीर्ष विशेषज्ञ संस्थाओं की रिपोर्टों के आधार पर आगे की पुनर्वास योजना पर काम कर रही है। आपदा से प्रभावित एक एक व्यक्ति को फिर से खड़ा करने और मजबूत आधार देने के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। आज देश दुनिया में उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन एवं बचाव अभियानों को नजीर माना जा रहा है। लेकिन कांग्रेस के नेताओं के लिए यह समझ से परे है, क्योंकि वे प्रत्येक मुद्दे को राजनैतिक चश्मे से ही देखती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मे हर आपदा से संवेदनशील तथा बेहतर प्रबंधन के साथ कार्य किया गया। हालांकि कांग्रेस काल मे ऐसा कोई उदाहरण नही है। केदारनाथ आपदा मे  देश दुनिया ने हकीकत देखी और भ्रष्टाचार को लोगों की जान पर कैसे तरजीह मिली यह कांग्रेस मे ही संभव है। कांग्रेस को नजरिया बदलने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button