उत्तराखण्डचमोली

चमोली जनपद में देवाल के पास बडा हादसा, बारात से लौट रही कार खाई में गिरी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल हायर सेंटर रेफर
चमोली। विकासखण्ड देवाल के अंतर्गत कोटेड़ा-मोपाटा मोटर सड़क पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार दो महिलाओं सहित एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि  दो अन्य घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाया गया,जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार  थानाध्यक्ष विनोद चोरिसया ने बताया कि देवाल के चौड़ गांव से अलग-अलग परिवारों के कुछ महिलाएं एवं पुरूष  मोपाटा गांवों में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे,  शादी समारोह के बाद वापस चौड़ एवं कोटेड़ा गांवों अपने घर को लौटते हुए तीन महिलाओं समेत दो व्यक्ति इकोस्पोर्ट वाहन में सवार हो गए, जबकि चालक वाहन में नहीं बैठा था कि अचानक मोपाटा के रौल नामक तोक में ढालदार सड़क पर वाहन अपने आप ही चलने लगा और गहरी खाई में जा गिरा।
इस दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय बसंती देवी पत्नी कुंवर सिंह एवं 48 वर्षीय मोहिनी देवी पत्नी मान सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि इस दुर्घटना में घायल भजन सिंह पुत्र बादर सिंह उम्र 48 वर्ष की अस्पताल पहुंचने से पहले ही 108 में मौत हो गयी। हादसे में  65 वर्षीय खिलाप सिंह पुत्र नारायण सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए उक्त सभी मृतक एवं घायल चौड़ गांव के निवासी हैं,जबकि 19 वर्षीय ज्योति पुत्री गंगा सिंह गड़िया निवासी कोटेड़ा भी इस हादसे में घायल हो गयी इस हादसे की सूचना मिलते ही मोपाटा गांव के ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य मे जुट गए और घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही देवाल ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह रावत ,ज्येष्ठ प्रमुख दीपक सिंह गड़िया ,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हरेंद्र कोटड़ी ,मोपाटा के ग्राम प्रधान रूप सिंह कुंवर सहित कई अन्य ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव में सहयोग किया ,इस  दर्दनाक हादसे के बाद से देवाल क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button