उत्तराखण्डदेहरादूनमनोरंजन

मुख्यमंत्री धामी ने पैंली-पैंली बार उत्तराखण्डी गीत का किया विमोचन- कहा – यह गीत जन-जन तक सरकार के किए गए विकास कार्यों को पहुंचाएगा

कहा – इन गीतों के माध्यम से समाज में  जागरूकता आएगी ,
उत्तराखंड में पहली बार हुए कार्यों से बड़ी संख्या में लोग अवगत हो सकेंगे
देहरादून।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार मुख्यमंत्री आवास पैंली-पैंली बार उत्तराखण्डी गीत का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने सभी लोक गायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गीत जन-जन तक सरकार के किए गए विकास कार्यों को पहुंचाएगा। उन्होंने कहा  कि इन गीतों के माध्यम से समाज में  जागरूकता आएगी एवं उत्तराखंड में पहली बार हुए कार्यों से बड़ी संख्या में लोग अवगत हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं। उन्होंने लोक कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, भाषा और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
“पैली-पैली बार”  गीत में उत्तराखण्ड राज्य के इतिहास में पहली  बार हुये विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है। गीत में नकल विरोधी कानून, वृहद स्तर पर सरकारी जमीनों पर हुये अतिक्रमण को हटाने, धर्मान्तरण और यूसीसी , शीतकालीन यात्रा, पर्यटन व तीर्थाटन को बढावा, आदि कैलाश यात्रा, रिवर्स पलायन, राजस्व वृद्धि, किसानों को प्रदान की जा सुविधाओं, सरकारी सेवाओं में हुई नियुक्तियों जैसे महत्वपूर्ण और विकासपरक योजनाओं का उल्लेख किया गया है।
इस गीत के बोल उत्तराखण्ड के विकास कार्यों को प्रमुखता से उजागर करते हैं और कैसे राज्य का समग्र विकास किया जा रहा है, को भी परिभाषित करते हैं। साथ ही सरकार द्वारा वर्तमान मे चलाए जा रहे अभियान “जन जन की सरकार, जन जन के द्वार” की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
इस अवसर पर दायित्वधारी  कैलाश पंत, लोकगायक  सौरभ मैठाणी,  गोविन्द दिगारी (वर्चुअल),  खुशी जोशी दिगारी ( वर्चुअल ) , भूपेन्द्र बसेडा,  ललित गित्यार,  राकेश खनवाल,  चन्द्रप्रकाश,  सोनम,  कुंदन कोरंगा,  बसंत तिवारी,  नवीन जोशी, पूरन नगरकोटी,  भागीरथी नगरकोटी,  मीनाक्षी जोशी,  मोहित जोशी, संगीतकार  सुरेन्द्र बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button