उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड हाईकोर्ट से चर्चित ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने चर्चित ब्लागर ज्योति अधिकारी को बड़ी राहत दी है। हाल ही में उन्होंने देवी देवताओं और पहाड़ की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था, जिसके कारण उनके खिलाफ सात में से पांच मुकदमे दर्ज हुए थे। मंगलवार को मामले की सुनवाई करते हुए शीतआवकाशकालीन न्यायमूर्ति आलोक महरा की एकलपीठ ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। साथ ही, कोर्ट ने राज्य सरकार से तीन सप्ताह के भीतर अपना जवाब पेश करने को कहा है। कोर्ट ने ज्योति अधिकारी से यह भी कहा कि वे सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट्स को तुरंत हटा दें, ताकि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत न हों। यह विवाद तब पैदा हुआ था जब ज्योति अधिकारी ने अंकिता भण्डारी हत्या मामले के दौरान प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर देवी देवताओं और पहाड़ की महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके परिणामस्वरूप सात मुकदमे दर्ज हुए, जिनमें से दो मामलों में उन्हें जेल की सजा भी हुई थी। हाईकोर्ट में सरकार ने यह दावा किया कि ज्योति अधिकारी ने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए जानबूझकर आपत्तिजनक शब्द कहे थे, जिससे पहाड़ की महिलाएं आहत हुईं। वहीं, याचिकाकर्ता ने कहा कि उन्होंने सभी आपत्तिजनक पोस्ट्स हटा दी हैं और बाकी पोस्ट्स भी जल्द हटा दी जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button