उत्तराखण्डदेहरादून

पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा टेक ऑफ के समय हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी,  सड़क पर करवाई आपातकालीन लैंडिंग, सभी पांचों यात्री सुरक्षित, क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का है हेली

पायलट को आई मामूली चोट,  सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त,
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से यातायात एवं हेली शटल ऑपरेशन जारी
देहरादून।क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के एक हेलीकॉप्टर में शनिवार दोपहर टेक-ऑफ के दौरान तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय पर परिस्थिति भांपते हुए पास में ही सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि आपातकालीन लैंडिंग के दौरान पायलट को मामूली चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने मौके पर टीम को रवाना कर हेलीकॉप्टर को सड़क से हटवाने का कार्य कराया गया । यातायात को सुचारू रूप से चलाया गया
जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर अपने बड़ासू स्थित बेस से श्री केदारनाथ धाम के लिए पाँच यात्रियों के साथ टेक-ऑफ कर रहा था। इसी दौरान हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय रहते खामी को भाँप लिया और नज़दीक में खाली सड़क देखकर आपातकालीन लैंडिंग करवाई।
हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट को हल्की चोट आई है। आपातकालीन लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
सीईओ यूकाडा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा
सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है
बाकी shuttle operations तय कार्यक्रम के अनुसार सामान्य चल रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button