उत्तराखण्डदेहरादून

नई पारी – वंशिका-कुलदीप की हल्दी और मेहंदी की रस्में हुई पूरी,  कल शादी के बंधन में बंधेंगे फिरकी के उस्ताद 

शादी समारोह में मोहित शर्मा, टी दिलीप, रिंकू सिंह यजुवेंद्र चहल सहित अन्य क्रिकेटर पहुंचे  
मसूरी।पहाड़ों की रानी मसूरी में भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी की हल्दी व मेंहदी की रस्म धूमधाम से संपन्न हो गई है । शनिवार को कुलदीप यादव वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे। रस्मों में दोनों परिवारों के लोग और करीबी मेहमान शामिल हुए। संगीत और कॉकटेल कार्यक्रम रात को होगा। कुलदीप यादव की शादी को लेकर शहर में भी उत्साह देखा जा रहा है।
शुक्रवार को कुलदीप यादव की शादी की मेंहदी और हल्दी की रस्म होटल सवाय में हुई। हल्दी और मेहंदी की रस्में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुईं।
समारोह में परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद रहे और शादी की खुशियों में शामिल हुए। इस मौके पर कुलदीप यादव और उनकी दुल्हन वंशिका ने ढोल नगाड़ों के साथ हल्दी और मेंहदी की रस्म के लिए जाते समय खूब डांस किया।
शादी के लिए सवाय होटल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हल्दी और मेहंदी की रस्मों के दौरान संगीत और पारंपरिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल बेहद उत्साहपूर्ण बना रहा। दूल्हा बने कुलदीप यादव लाइट गुलाबी कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आए, जबकि दुल्हन बनने जा रहीं वंशिका मेहंदी समारोह में पारंपरिक परिधान में लाइट एवं गहरे गुलाबी कलर की साड़ी पहनकर आकर्षक दिखाई दी।
साथ ही हल्दी की रस्म के दौरान कुलदीप यादव ने पीले रंग के कुर्ता पायजामा और वंशिका ने पीले कलर की साड़ी पहन रखी थी । इस ढोल नगाड़ों पर उनके मेहमान और दुल्हा -दुल्हन जमकर ठुमके लगाते नजर आए। दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और समारोह का आनंद लिया।
14 मार्च को कुलदीप यादव और वंशिका सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह को निजी रखा गया है, जिसमें परिवार और करीबी मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है। शादी के बाद लखनऊ में भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जाने की भी तैयारी है। शादी समारोह में मोहित शर्मा, टी दिलीप, रिंकू सिंह यजुवेंद्र चहल सहित अन्य क्रिकेटर पहुंचे है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button