उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

फॉर्च्यूनर व स्कॉर्पियो के ओवरटेक विवाद में फायरिंग, सड़क पर टहल रहे रिटायर्ड आर्मी अफसर की गोली लगने से मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल

रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत मामले में सीसीटीवी वीडियो  आया सामने , वीडियो में दो कारें एक दूसरे का पीछा करती नजर आई
देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर थाना के
मसूरी रोड पर मालसी क्षेत्र में 30 मार्च की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों के बीच हुए ओवरटेक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक  रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई।वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इस सनसनीखेज वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
जानकारी के अनुसार सुबह के समय दो पक्षों में कार ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद एक का पीछा करते-करते दूसरे कार सवार ने गोली चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें गोलियों की तड़तड़ाहट साफ सुनाई दे रही है।वीडियो में देखा जा सकता है कि एक संकरी सड़क पर काले और सफेद रंग की दो कारें तेज रफ्तार में दौड़ती नजर आ रही हैं। एक फॉर्च्यूनर गाड़ी का स्कॉर्पियो कार पीछा करती दिखाई दे रही है। घटना के वक्त मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग भी वहां मौजूद थे, जो इस पूरी वारदात के गवाह बन गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में ओवरटेक ही विवाद और वारदात की वजह माना जा रहा है। दो कार सवारों के विवाद में एक निर्दोष रिटायर्ड फौजी अफसर की जान चली गई। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गाड़ी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
एसएसपी, देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने कहा –
फायरिंग करने वाले आरोपियों को तलाश रही पुलिस , जल्द होगी गिरफ्तारी
एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि-
जोहड़ी गांव के पास ओवरटेकिंग और फायरिंग की घटना हुई है।पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसमें एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button