उत्तराखण्डदेहरादूनराष्ट्रीय

पीएम-सीएम की फि़र दिखी मजबूत बांडिंग- प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्कर धामी को लोकप्रिय, कर्मठ और युवा मुख्यमंत्री कहकर की तारीफ

मुख्यमंत्री  धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में पीएम का 18वां दौरा
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मजबूत बांडिंग एक बार फिर दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के लोकार्पण उत्सव में नजर आई। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी के लिए लोकप्रिय, कर्मठ और युवा जैसे शब्दों का प्रयोग किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान मोदी-धामी के बीच किसी विषय पर वार्तालाप हुआ। मुख्यमंत्री की बात को गौर से सुनते हुए प्रधानमंत्री दिखाई दिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मंगलवार को अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साढे चार साल के कार्यकाल में  उनका यह 18वां दौरा रहा।
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड की युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को किस हद तक पसंद करते हैं। जब भी प्रधानमंत्री उत्तराखंड के दौरे पर आए तब तक उन्होंने मंच से मुख्यमंत्री धामी की खुलकर  तारीफ की और अनेक बार थपथपा कर उनका हौसला बढ़ाया है। दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के उद्घाटन अवसर पर भी प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री धामी की कई बार तारीफ की। सीएम धामी भी कह चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का उत्तराखंड से कर्म और मर्म का रिश्ता रहा है। उत्तराखंड उनके हृदय में बसता है। उनके दौरे को लेकर देवभूमि वासियों में भारी उत्साह है। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उत्तराऽंड में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। दो लाख  करोड़ से अधिक की विकास योजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में क्रांति आई है। चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ एवं हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजना, देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड जैसी बड़ी परियोजनाओं को उन्होंने  स्वीकृति दी है। आज पीएमजीएसवाई के तहत दूरदराज ग्रामीण इलाकों में सड़कों के निर्माण के साथ ही हवाई और रेल सेवाओं का विस्तार हुआ है। रोप-वे परियोजनाओं पर तेजी से काम आगे बढ़ा है। मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के अवसर पर अपने उद्बोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उत्तराखण्ड को दिए जा रहे सहयोग के लिए कई बार उनका आभार जताया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले चुनाव में वे फिर से कमल खिलाकर भाजपा की सरकार बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button