उत्तराखण्डदेहरादून

सरकार व देवभूमिवासियों की तैयारी से सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी यात्रा : महेंद्र भट्ट , आस्था, विश्वास की चार धाम यात्रा के लिए भाजपा परिवार ने दी शुभकामनाएं

ईश्वरीय आशीर्वाद से देवभूमि की तैयारी सुगम सुरक्षित यात्रा की गारंटी ,
सीएम का तैयारियों का धरातलीय निरीक्षण प्रशंसनीय, भरोसा दिलाने वाला
देहरादून। भाजपा ने आस्था और विश्वास की चार धाम यात्रा की शुरुआत के लिए सभी सनातनियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद  महेंद्र भट्ट ने कहा कि, ईश्वर के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री का स्वयं तैयारियों का धरातलीय निरीक्षण, सफल, सुगम और सुरक्षित यात्रा की गारंटी देता है।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से जारी शुभकामना संदेश में कहा कि सदियों से जारी भगवान के साक्षात् दर्शनों की चार धाम यात्रा का दैवीय अवसर पुनः आ गया है। कल (आज) से दुनिया के 120 करोड़ सनातनियों का 6 महीने का इंतजार समाप्त होने जा रहा है, उनके स्वागत के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार है। विगत वर्षों से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में यात्रा प्रबंधन को लेकर अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिसका नतीजा है कि लगातार तीर्थयात्रियों की संख्या नए नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है। इस वर्ष भी यात्रा पर आने वाले लोगों का उत्साह चरण पर पहुंच गया है, आगाज से पहले ही 18 लाख से अधिक श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं। और ये सब संभव हुआ है, भाजपा की पूर्ववर्ती सरकारों और सीएम धामी के नेतृत्व में यात्रा व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर किए ऐतिहासिक कार्यों से।
उन्होंने इस वर्ष भी यात्रा तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी की गंभीरता और सक्रियता की जमकर प्रशंसा की है। कहा, सीएम द्वारा जिस तरह यात्रा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है, आपदा संभावित स्थलों का निरीक्षण और यात्रा से जुड़े स्थानीय हितधारकों से चर्चा की है। वो कहीं न कहीं आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ईश्वरीय आशीर्वाद से सफल, सुगम और सुरक्षित यात्रा की गारंटी देता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह का रुझान तीर्थयात्रियों में नजर आ रहा है और जितनी तैयारी सरकार और देवभूमिवासियों द्वारा की है, उससे इस साल की यात्रा अब तक के सभी रिकॉर्डों को तोड़ने जा रही है। जिससे प्रदेश के पर्यटन व्यवसाय और उसकी आर्थिकी में बड़ा बूम आएगा। हमे विश्वास है कि भगवान  बद्रीविशाल और  केदारनाथ  की कृपा से हमारे स्थानीय कारोबारियों, उनसे जुड़े रोजगार और स्वरोजगार को असीम अवसर मिलेंगे।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button