उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा -महिला आरक्षण पर   जनता के सामने चेहरा बेनकाब होने से विचलित है कांग्रेस

कहा – महिला आरक्षण पर पहले विरोध और अब पैरोकारी का ढोंग कर रही कांग्रेस
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि महिला आरक्षण पर चेहरा बेनकाब होने के बाद कांग्रेस विचलित है और अब महिला सशक्तिकरण के समर्थक होने का ढोंग रच रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चौहान ने कहा कि अगर, उप्र विस मे महिला आरक्षण को लेकर चर्चा होती है तो इससे कांग्रेस परेशान क्यों है? सदन मे नारी सशक्तिकरण पर चर्चा नही होगी तो फिर क्या होगी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला आरक्षण पर महिलाओं के खिलाफ वोटिंग कर देश भर मे खलनायक बन चुकी है और जनता के कोप को समझ कर विचलित है।
उन्होंने कहा कि विधान सभा मे जन सरोकारों के मुद्दे पर बहस होती है और महिलाओं के विषय को उससे अलग नही किया जा सकता है। देश की आधी आबादी के साथ हुए अन्याय पर चर्चा जरूरी भी है। एक और महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकने वाली कांग्रेस अब महिला सशक्तिकरण पर प्रवचन भी कर रही है। जब मौका था तो कांग्रेस और उसके पिछ्लग्गु दलों ने पुरजोर विरोध जताया और राजनीति से बाज नही आये।
चौहान ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा गंभीर है। कांग्रेस आजादी के बाद महिलाओं को अधिकार संपन्न बनाने के लिए हर मांग को टालती रही है और देश के सर्वोच्च सदन मे वह बेनकाब हो गयी है। जनता कांग्रेस की कथनी और करनी को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि विरोध को लेकर कांग्रेस तरह तरह के कुतर्क गिना रही है। जबकि चर्चा के दौरान सरकार ने विपक्ष की हर आशंका का जवाब दिया। लेकिन कांग्रेस पूरी तरह से मन बना चुकी थी और आधी आबादी लोकतंत्र मे भागीदारी के अधिकार से वंचित रह गयी। जनता कांग्रेस को माफ नही करेगी और सबक सिखायेगी। इसी कारण कांग्रेस के सुर बदले बदले हैं और विरोध के बाद दिखावे की सहानुभूति जता रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button