उत्तराखण्डदेहरादून

नगर निगम देहरादून बोर्ड बैठक – वर्ष 2026-27 के लिए प्रत्येक वार्ड में विकास एवं निर्माण कार्यों  के लिये  पचास लाख की धनराशि होगी आवंटित , कई प्रस्ताव किए गए पारित 

नगर निगम, देहरादून का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से किया गया पारित 
देहरादून । महापौर सौरभ थपलियाल की अध्यक्षता में नगर निगम की बोर्ड बैठक 
शनिवार को भी तीसरे दिन आयोजित की गई।
अधिवेशन में  पार्षदगणों से प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही बोर्ड बैठक के दौरान नगर निगम,देहरादून प्रशासन द्वारा वार्डों की सफाई को और अधिक सुदृढ व प्रभावी बनाये जाने तथा वर्षाऋतु में आपदा प्रबंधन के तहत जल निकासी एवं वार्डो में फाॅगिग के लिये आवश्यक उपकरण, गाडियां, ई-ऑटो रिक्शे , काॅम्पैक्टर व अन्य मशीने क्रय किये जाने के प्रस्ताव पारित किये गयें।
इसके अतरिक्त पशु कल्याण एवं प्रबंधन के विषय में महत्वपूर्ण विषयों में चर्चा की गई, जिनमें डाॅग शैल्टर के निर्माण, एनिमल एम्बुलेंस की व्यवस्था, बंदरों को पकडनें के सम्बन्ध में, निराश्रित पशुओं पर माइक्रोचिपिंग, मृत पशु शव निस्तारण हेतु एंकिरेटर प्लांट स्थापना, पशुवाहन की खरीद, गौसदन के विस्तारिकरण, अश्ववंशीय पशुओं का चालान/अर्थदण्ड की धनराशी में वृद्वि, शंकरपुर गौसदन व काजीहाउस में सौलर प्लांट लगाये जानें के प्रस्ताव शमिल हैं।
बोर्ड बैठक में विभिन्न आवश्यक विषयों पर अहम निर्णय लिया गया। इसके साथ ही नगर निगम, देहरादून का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। महापौर सौरभ थपलियाल ने वर्ष 2026-27 के लिए प्रत्येक वार्ड में विकास एवं निर्माण कार्य के लिये प्रति वार्ड रु 50,00,000/-( पचास लाख) की धनराशि आवंटित किये जाने की घोषणा की गई।
बैठक में बैठक  में  विधायक/सदस्य  उमेश शर्मा काऊ, पार्षदगण, नगर आयुक्त नमामि बंसल, स्मार्ट सिटी, वन विभाग, पीडब्ल्यूडी, जल सस्थान, एनएच, यूपीसीएल, तहसील व नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहें। व्यापक विचार विमर्श एवं सार्थक चर्चा के बाद तीन दिवसीय बोर्ड बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button