उत्तराखण्डदेहरादून

सैनिक कल्याण मंत्री  जोशी ने किया आश्वस्त – जल्द मिलेगा खटीमा सीएसडी कैंटीन को यूआरसी कोड

सैनिक कल्याण मंत्री ने भारतीय सेना के मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर को पत्र भेजकर 
किया आग्रह 
देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय सेना के मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर को पत्र भेजकर खटीमा स्थित सीएसडी कैंटन को यूआरसी कोड नम्बर प्रदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
सैनिक कल्याण मंत्री  जोशी ने पत्र में उल्लेख किया कि जनपद ऊधम सिंह नगर क्षेत्र में लगभग 9000 से अधिक पूर्व सैनिक एवं उनके आश्रित निवासरत हैं। खटीमा स्थित सीएसडी कैंटीन इस क्षेत्र की प्रमुख कैंटीन है, जिससे खटीमा, सितारगंज, नानकमत्ता एवं शक्तिफार्म क्षेत्र के पूर्व सैनिक और उनके आश्रित लाभान्वित होते हैं। इसके अतिरिक्त असम राइफल्स एवं अन्य सैन्य बलों के सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिक भी इस कैंटीन से जुड़े हुए हैं।
सैनिक कल्याण मंत्री  जोशी ने कहा कि जनपद ऊधमसिंह नगर में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक निवास करते हैं, ऐसे में खटीमा सीएसडी कैंटीन को यूआरसी कोड नम्बर प्रदान किया जाना अत्यंत आवश्यक है। मंत्री  जोशी ने सेन्ट्रल कमान्ड से इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button