उत्तराखण्डदेहरादून

नगर निगम देहरादून ने चलाया अतिक्रमण एवं अवैध वेंडिंग के विरुद्ध अभियान – 10 ठेलियां, चिप्स रैक व इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त

देहरादून।नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण एवं अवैध वेंडिंग के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।इसी क्रम में रांझावाला, वार्ड संख्या 3 में अवैध रूप से निर्मित पुलिया को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के तहत हटाया गया।
पार्षद मोहन बहुगुणा, वार्ड संख्या 10 डोभालवाला की शिकायत पर मेसर्स धन्वंतरी लग्ज़री बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, कालीदास रोड द्वारा नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए नाले का मूल स्वरूप बहाल किया गया। साथ ही कालीदास रोड स्थित नाले में डाले गए अवैध मलबे को दो जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया गया।
इसके अतिरिक्त नगर निगम की टीम द्वारा तिलक रोड, पीपल मंडी, हनुमान चौक, राजेंद्र नगर, सिल्मोर मार्ग, लालपुर एवं मंडी क्षेत्रों में विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से रखी गई 10 ठेलियां, 2 चिप्स रैक, 1 इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा 10 विज्ञापन सामग्री जब्त की गईं।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण एवं अनधिकृत वेंडिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं सुगम बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button