उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा – टिहरी में हुई दलित युवक की हत्या को  बेवजह तूल दे रही कांग्रेस

कहा -टिहरी मे हुई दुखद घटना दो परिवारों की रंजिश
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस बेवजह टिहरी में हुए दलित युवक की हत्या को तूल दे रही है, जबकि मामले में आरोपी सलाखों के पीछे है। असल मे टिहरी की घटना को कानून व्यवस्था से जोड़कर वह वैरागीवाला के दर्द को बयां कर रही है।
कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि विकास नगर के वैरागीवाला और टिहरी की घटना में कोई समानता नही है और कांग्रेस को अपना चश्मा बदलने की जरूरत है। टिहरी मे दलित युवक की हत्या दो परिवारों की रंजिश है, जबकि वैरागीवाला में हुई हत्या समुदाय विशेष द्वारा मोबलिंचिंग मे हुई। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान सामने आये सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से स्थिति साफ है कि किस तरह युवक की घेरकर हत्या की गयी और दर्जनों लोग इसमें शामिल थे। 5 लोग गिरफ्तार किये गए है और एक दर्जन से अधिक लोग मामले मे नामजद हैं।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की खातिर दोनों ही घटनाओं मे समानता बताकर भ्रम फैला रही है। कांग्रेस को साफ करना चाहिए कि वैरागीवाला मे जो एक्सन हुआ क्या वह गैर कानूनी था और उससे वह असहमत है? टिहरी मे दलित युवक की हत्या के बाद समय पर जरूरी कानूनी प्रक्रिया और आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।
चौहान ने कहा कि भाजपा का स्टैंड साफ है कि किसी के द्वारा भी राज्य मे हिंसक गतिविधियों को अंजाम देकर सौहार्द के वातावरण को चोट पहुंचाने की कोशिश पर कड़ी कारवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button