उत्तराखण्डदेहरादून

योग के मूल भाव को मजबूत करती है प्रकृति और अध्यात्मिक परंपराये: मनवीर चौहान

यमुनोत्री धाम मे भाजपाइयों ने किया योगाभ्यास
देहरादून। देवभूमि में तप और अध्यात्म के पहले पड़ाव यमुनोत्री मे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा कालिंदी मंडल के
कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास का आयोजन किया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस मौके पर चौहान ने कहा किअंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारतीय संस्कृति और जीवन दर्शन का उत्सव है। योग भारत की हजारों वर्ष पुरानी परंपरा है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन की वैज्ञानिक पद्धति है। योग आज भारत की सीमा से निकलकर वैश्विक स्वरूप अख्तियार कर चुकी है और पूरी दुनिया योग की शक्ति को स्वीकार कर रही है। योग पूरे विश्व मे पहुँच चुका है और इसका श्रेय भारत तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों को जाता है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी मे
मानसिक तनाव,असंतुलित जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के दौर मे योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवन के लिए सबसे सरल तथा बेहतर माध्यम है। देवभूमि में योग का विशेष महत्व है, क्योंकि यहां की संस्कृति, प्रकृति और आध्यात्मिक परंपराएं योग के मूल भाव को मजबूत करती हैं। कार्यक्रम मे जिला प्रभारी उत्तरकाशी व प्रदेश प्रवक्ता श्री नवीन ठाकुर जी,उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री यमुनोत्री धाम मंदिर समिति व पूज्य पण्डा समाज के सभी लोग एवं रावल श्री आशीष उनियाल ने की। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रणवीर राणा ,मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप उनियाल जी, श्री ज्योति प्रसाद उनियाल जी,श्री मनोहर उनियाल जी,श्री पवन उनियाल जी, खिलानंद उनियाल,सुंदर उनियाल,नितिन उनियाल मंदिर समिति व पण्डा समाज के समस्त पूज्य लोग ,डॉ विनोद धोनी,नीलम उनियाल,धनंजय भंडारी जी,संदीप चौहान,कुलदीप रावत,मंडल अध्यक्ष प्रवीन असवाल,महामंत्री राम कुमार डिमरी, राना प्रधान नवीन चौहान,पंकज रावत,महावीर पंवार,सोवत राणा ,जयदेव राणा,सूरज नौटियाल मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button