उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने  विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए  दी 21 करोड़ की स्वीकृति, प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत विधान सभा क्षेत्र नैनीताल के शहीद संजय बिष्ट मोटर मार्ग के किमी 04 से तितोली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने के लिए 3.20 करोड़, जनपद बागेश्वर के विधान सभा क्षेत्र बागेश्वर में देवलधार-माईथान लेटी-गिरेछीना मोटर मार्ग के अवशेष (किमी 07 से किमी 11.500 तक) मोटर मार्ग का निर्माण किये जाने को 1.67 करोड़ तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत मोटना से झिवाली तक मोटर मार्ग का सुधारीकरण किये जाने के लिए 3.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के अन्तर्गत आर०आर०बी० प्रथम बैलपड़ाव रामनगर (नैनीताल) वाहिनी परिसर में प्रशिक्षण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टिनशैड का निर्माण किये जाने के लिए 77.32 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में  46.39 लाख, जनपद अल्मोडा के अन्तर्गत पुलिस लाईन अल्मोडा में टाईप-द्वितीय के 16 एवं टाईप-तृतीय के 06 आवासों के निर्माण के लिए 8.67 करोड़ तथा पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर, चम्पावत, धारचूला, खटीमा, रामनगर एवं श्रीनगर कार्यालयों में वी०सी० कक्षों के निर्माण के लिए ₹ 3.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button