उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से  दिनेश आर्य भाजपा प्रत्याशी घोषित,16 अक्तूबर को होगा मतदान

देहरादून।भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की
घोषणा कर दी है । भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। दिनेश आर्य नैनीताल के रहने वाले हैं। वह पूर्व में नैनीताल जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में दायित्व धारी भी हैं। उन्होंने कभी विधायक के लिए दावेदारी की थी, लेकिन अब पार्टी ने चार साल बाद उन्हें सीधे उच्च सदन की राह दिखाई है। प्रदेश भाजपा की ओर से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए दावेदारों के 15 नाम ही केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजे गए थे। रविवार को बोर्ड ने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया। 2022 विधानसभा चुनाव में इन्होंने नैनीताल सीट से दावेदारी की थी। तब भाजपा ने सरिता आर्य को टिकट दिया तो इन्होंने इस्तीफा दे दिया। बाद में  इनको सरकार में जिम्मेदारी दी गई।
पिछले दिनों हल्द्वानी में ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की रैली हुई थी। इसके बाद भाजपा पर दलित विरोधी आरोप लगे थे। माना जा रहा है कि भाजपा ने इस काट के लिए दिनेश आर्य को मैदान में उतारा है।
ज्ञात हो कि पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए नामों की घोषणा की है। राज्यसभा की इन सीटों के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होगा। चुनाव का सबसे बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश से जुड़ा है, जहां 10 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं उत्तराखंड की एक सीट के लिए भी चुनाव होगा। इन दोनों राज्यों के मौजूदा राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button