उत्तराखण्डदेहरादून

सेवा संकल्प अभियान के तहत कैंट विधानसभा में रक्तदान शिविर का आयोजन- वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेंद्र पुंडीर ब्लड डोनेट कर बोले – रक्तदान है सबसे बडा महादान

देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के तहत कैंट विधानसभा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में वरिष्ठ भाजपा नेता व क्रीडा भारती के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर सहित बडी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक भी किया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाये गये रक्तदान शिविर को सम्बोधित करते हुए पुण्डीर ने कहा कि रक्तदान सबसे बडा महादान है। उन्होने कहा कि रक्तदान कर न सिर्फ पुण्य का काम किया जाता है, बल्कि दूसरे इंसान की जान बचाने का नेक काम भी किया जाता है। पुण्डीर ने कहा कि सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान कर मां को जो संतोष मिलता है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
वहीं दूसरी ओर श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के लिए सामान वितरण कैम्प लगाया गया जिसमें कैंट विधायक सविता कपूर ने श्रमिकों और महिलाओं को सामान की किट वितरित की । इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेन्द्र पुण्डीर, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुमन सिंह, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, दायित्वधारी अशोक वर्मा, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी भाजपा रविन्द्र कटारिया, मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरूंग सहित तीनों मण्डल अध्यक्ष, पार्षदगण और भाजपा कार्यकर्ता बडी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button