उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा महानगर कार्यालय में पहली बार पहुंचने पर प्रदेश सह-प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज  का हुआ भव्य स्वागत , पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर किया संवाद,कहा – कार्यकर्ता ही संगठन की मूल शक्ति

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए
प्रत्येक कार्यकर्ता को निभानी होगी सक्रिय भूमिका : बांसुरी स्वराज 
देहरादून।भाजपा उत्तराखंड की सह-प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज के प्रथम बार देहरादून महानगर आगमन पर  संगठन की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह-प्रभारी एवं सांसद बांसुरी स्वराज ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा एवं संवाद किया।
इस मौके पर बांसुरी स्वराज ने अपने संबोधन कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की मूल शक्ति है। उन्होंने कहा कि,संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने तथा सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ जनसेवा में जुटे रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बूथ स्तर पर संगठन की प्रभावी उपस्थिति, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करना समय की आवश्यकता है।
बांसुरी स्वराज ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की प्रभावी उपस्थिति, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर जनसंपर्क आगामी समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ ने कहा कि बांसुरी स्वराज का देहरादून महानगर में प्रथम आगमन पर पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। । उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए महानगर संगठन बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज, कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री एवं राजपुर विधायक खजान दास, विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, विधायक रायपुर उमेश शर्मा ‘काऊ’, विधायक कैंट सविता कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महानगर प्रभारी राकेश गिरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सीताराम भट्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन तथा मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों सुनील शर्मा संकेत नौटियाल राजेश कंबोज ओम कक्कड़ बिजेंद्र थपलियाल संदीप मुखर्जी समीर डोभाल जगदीश सेमवाल तृप्ता जाटव विनोद शर्मा मोतीराम संदीप बिजलवान महिपाल सिंह श्रेय नौटियाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button