उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति
उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव: निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य, सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दी बधाई

देहरादून।भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए। उनके सामने किसी अन्य प्रत्याशी का नामांकन नहीं आया था। शुक्रवार को नाम वापसी का समय पूरा होने के बाद चुनाव आयोग की टीम उनके निर्वाचन की घोषणा की। प्रभारी सचिव विधान सभा/रिटर्निंग ऑफिसर हेम चन्द्र पन्त ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को बधाई दी।
कुमाऊं से भगत सिंह कोश्यारी के बाद करीब 12 साल के बाद कोई चेहरा राज्यसभा सांसद बना।
बता दें कि दिनेश आर्य मुख्यमंत्री धामी के पीआरओ रहे हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में इन्होंने नैनीताल सीट से दावेदारी की थी।
पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि वह उत्तराखंड के विकास, जनकल्याण और सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के हितों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे।
दिनेश आर्य के निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी प्रसन्नता दिखाई की है। पार्टी नेताओं ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि उनके माध्यम से उत्तराखंड के जनहित से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और मजबूती मिलेगी।