उत्तराखण्ड

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया व राहुल गांधी का उत्पीडन किये जाने के विरोध में देशभर में किया शांतिपूर्ण सत्याग्रह

देहरादून। कांग्रेस की ओर से केन्द्रीय ऐजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया व राहुल गांधी का उत्पीडन किये जाने के विरोध में मंगलवार को देशभर में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड प्रदेश की राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने घण्टाघर स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति के सामने सत्याग्रह कर केन्द्र सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ की जा रही राजनैतिक उत्पीडनात्मक कार्रवाई के खिलाफ एक दिवसीय सत्याग्रह किया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता व बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा कि सत्ता के बल पर राजनैतिक प्रतिद्धंदिता व विद्वेष की भावना से केन्द्रीय ऐजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का उत्पीडन किया जा रहा है जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेगा। इसके लिए गांधीवादी तरीके से अपनी लडाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ राजनैतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर की जा रही उत्पीडनात्मक कार्रवाई व पार्टी की शीर्ष नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को बार-बार ईडी द्वारा समन किये जाने का कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। केन्द्र सरकार से पूछना चाहती है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री यदुरप्पा एवं उनके पुत्र, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे, भाजपा नेता सोमेन मित्रा, छत्तीसगढ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं उनके पुत्र, मुकुल रॉय, सुवेन्द्रु अधिकारी, कर्नाटक के रेड्डी बंधु सहित अन्य कई ऐसे और नेता हैं जो आज भाजपा में हैं या भाजपा छोड चुके हैं, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री नवप्रभात, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, निवर्तमान मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, संजय जैन, पूर्व मंत्री अजय सिंह, पूरन सिंह रावत, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, सुरेन्द्र रांगड़, सुमित्तर भुल्लर, राजेश चमोली, गौरव चौधरी, संजय किशोर, अश्विनी बहुगुणा, शरीफ बेग, दर्शन लाल, अमरजीत सिंह, नजमा खान, पूनम कण्डारी, मोहन काला, विनोद चौहान, मनीष शर्मा सुलेमान अली, शांति रावत, राकेश नेगी, दीप बोहरा, मीना रावत, सूरत सिंह नेगी, विकास नेगी व विशाल मौर्य आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button