नगर निगम देहरादून का स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन – 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का लिया संकल्प
देहरादून।स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान (स्वच्छोत्सव 2025) का आयोजन नगर निगम देहरादून ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक किया । इस दौरान शहर में विविध कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और शहर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया।
इस अभियान का शुभारंभ 17 सितम्बर को गांधी पार्क से मुख्यमंत्री ने किया था।
अभियान के दौरान नगर निगम देहरादून ने अनेक गतिविधियाँ संचालित की । जिनमें स्वच्छ फूड स्ट्रीट्स रेहड़ी व फूड स्टॉल संचालकों हेतु स्वच्छता व हाइजीन पर कार्यशाला आयोजित की गई।
सामुदायिक सफाई अभियान के तहत कॉलोनियों, नालों व सार्वजनिक शौचालयों की सफाई।
कचरा स्रोत पर पृथक्करण , डोर टू डोर कंपनियों द्वारा दो डिब्बा प्रणाली पर जागरूकता एवं होम कंपोस्टिंग का प्रदर्शन किया गया।
प्लास्टिक मुक्त देहरादून के तहत नगर निगम अधिकारीगण एवं विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।
एक दिन, एक घंटा, एक साथ के तहत नगर निगम परिसर एवं जोनल कार्यालयों में स्वच्छता शपथ एवं 1 घंटा श्रमदान। सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच, पीपीई किट वितरण एवं सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया।
बाजार एवं सार्वजनिक स्थल सफाई कार्यक्रम के तहत पॉलिटन बाजार व अन्य प्रमुख स्थानों पर सफाई की गई।
ग्रीन देहरादून ड्राइव पार्क के तहत सौंदर्यीकरण एवं वृक्षारोपण किया गया।
सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ के तहत अस्पताल व डिस्पेंसरी क्षेत्र में विशेष सफाई एवं फॉगिंग की गई।
1 अक्टूबर को समीक्षा एवं सम्मान के तहत मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अभियान का समापन समारोह 2 अक्टूबर को
गांधी जयंती पर शहरव्यापी सफाई अभियान व महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई।
अभियान की अवधि के दौरान नगर निगम देहरादून ने शहर के 62 क्लीनलिनेस टार्गेट यूनिट्स को भी सफलतापूर्वक परिवर्तित किया, जहाँ पूर्व में नियमित रूप से कचरा डंप किया जा रहा था।
नगर निगम देहरादून ने इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को न केवल स्वच्छता की जिम्मेदारी का बोध कराया बल्कि “क्लीन देहरादून, ग्रीन देहरादून” के संकल्प को भी आगे बढ़ाया।





