उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी ने कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के  निधन  को पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया, बागेश्वर में कल रामदास के  अंत्येष्टि संस्कार में होंगे शामिल, परिजनों से भी करेंगे मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री  चंदन राम दास के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा मंत्रिमंडल में हमारे वरिष्ठ साथी  चंदन रामदास    का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।  उन्होंने समाज में गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के लिए और आम आदमी की भलाई के लिए संपूर्ण जीवन कार्य किया। वे एक संघर्षशील नेता थे। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम छोर में खड़े लोगों की आवाज को उठाने और समाधान की ओर ले जाने का कार्य किया। उनका सरल, सहज एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व था।
मुख्यमंत्री ने  दिवंगत आत्मा को सभी प्रदेशवासियों की ओर से श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री धामी गुरुवार को बागेश्वर में सरयू गोमती के तट पर कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के अंत्येष्टि संस्कार में शामिल होंगे। वहीं  मुख्यमंत्री धामी कैबिनेट मंत्री रामदास के परिवारजनो से  मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button