उत्तराखण्डदेहरादून

फर्जी डिग्री से प्रैक्टिस करने वाला एक और चिकित्सक चढ़ा पुलिस के हत्थे ,अब तक 23 फर्जी डॉक्टरों की हो चुकी  गिरफ्तारी

देहरादून। फर्जी डिग्री के सहारे प्रैक्टिस करने वाले एक चिकित्सक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है
फर्जी डिग्री प्रकरण में अब तक पुलिस 23 चिकित्सकों  को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल के अधीन वर्तमान में थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 19/23 धारा 420,467,468,471,474,120B भादवि 7A,12,13D PC एक्ट की विवेचना पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी द्वारा की जा रही है ,जिसमें अब तक कुल 22 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस अभियोग के विवेचना के  लिए 10 मई  को गठित विशेष जांच दल ने इस  मुकदमे से संबंधित एक और चिकित्सक जिसके द्वारा राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस कर्नाटक बंगलुरु से फर्जी डिग्री प्राप्त कर भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में पंजीकरण कराया गया था ।साक्ष्य संकलन के  बाद  गिरफ्तार  किया गया।  इस प्रकरण में अब तक कुल 23 गिरफ्तारियां की जा चुकी है व अन्य संदिग्ध अभियुक्तों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गयी है। गिरफ्तार  फर्जी चिकित्सक
लोकेश शर्मा पुत्र बनारसीदास (55 ) निवासी ग्राम मानेसर थाना बेहट जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button