उत्तराखण्डदेहरादून

नगर आयुक्त मनुज गोयल  के निर्देशों  के बाद अफसरों ने दिखाई सक्रियता, जांची सफाई व्यवस्था,नगर निगम का स्वास्थ्य अनुभाग भी हुआ अलर्ट,निरीक्षण करने से नगर निगम के पर्यावरण मित्र तथा सुपरवाईजर भी रहे एक्टिव

नगर आयुक्त  ने 100 वार्डों की सफाई व्यवस्था जांचने की  नगर निगम के 13 अधिकारियों को दी है जिम्मेदारी
सभी अफसर प्रातः व सांय अपने आवंटित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को देखने निकले
देहरादून। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने 100 वार्डों की सफाई व्यवस्था जांचने की जिम्मेदारी नगर निगम के 13 अधिकारियों को दी है। इसके बाद सभी अफसर प्रातः व सांय अपने आवंटित क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को देखने निकले। एक साथ 13 अफसरों के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण करने से नगर निगम के पर्यावरण मित्र तथा सुपरवाईजर भी अलर्ट मोड में रहे। अफसरों ने सफाई कर्मियों की उपस्थिति जांचने के साथ-साथ उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा क्षेत्रीय सुपरवाईजर से सफाई सम्बन्धी समस्याओं की जानकारी लेते हुये उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये। नगर निगम वाॅकी-टाॅकी खरीदने की योजना बना रहा है। नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था में तैनात अधिकारियों/सफाई निरीक्षकों के बीच आपस में बेहतर दूर संचार समन्वय स्थापित करने को नगर निगम द्वारा वाॅकी-टाॅकी खरीदे जायेगें। इससे कूड़े से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान के लिए जरूरी संदेश फौरन ही सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी को प्राप्त हो सकेगें जिससे त्वरित एक्शन लेते हुये समस्या का समाधान करवाया जा सकेगा।
नगर आयुक्त ने अलाव की व्यवस्था के दिये निर्देश
देहरादून। आमतौर पर दिसम्बर के महीने से ठण्ड से बचने को अलाव की आवश्यकता पडती है। जिसकी तैयारिया नगर निगम ने अभी से शुरू कर दी है। पिछले वर्ष शहर में शहर में 30 स्थानों पर अलाव जलाये जाते थे। इस वर्ष लगभग 40 स्थानों पर अलाव जलाये जाने की सम्भावना है। नगर आयुक्त मनुज गोयल ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि अलाव के लिए लकड़ियों के क्रय करने की निविदा प्रक्रिया ससमय पूर्ण कर ली जाय।अलाव जलाने के लिए स्थानों को सूचीबद्ध कर लिया जाय। सभी व्यस्त चैराहों, बस स्टेशनों, टेम्पो स्टेन्ड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर अलाव जलाना सुनिश्चित किया जाय।शहर में रहने वाले निराश्रित असहाय लोगों को ठण्ड से बचाने के लिये रेन बसेरे एवं अलाव की व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिये हैं। शहर में जगह-जगह अलाव जलने एवं रेन बसेरे व्यवस्थित रहने से निराश्रित असहाय व्यक्तियों को कड़ाके की ठण्ड से स्वयं को बचाने में मदद मिलेगी।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि एक पखवाड़ा पहले ही नगर आयुक्त मनुज गोयल ने अधिकारियों को रेन बसेरों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिये हैं । बीते दिवस नगर आयुक्त द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित नगर निगम के रेन बसेरे का औचक निरीक्षण किया गया था।रेन बसेरे के बाहर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाये जाने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को रेन बसेरे परिसर की सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरस्त रखने के निर्देश दिये।नगर आयुक्त ने रेन बसेरे में कम्बल बिस्तर तकिया आदि की व्यवस्था देखते हुये पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था रखने के निर्देश दिये ।रेन बसेरे में शौचालय, स्नानाघर की साफ-सफाई रखने के लिये सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया।रेन बसेरे में ठण्ड बढने के साथ ही अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button