उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म - संस्कृति

उत्तराखंड के कृषि मंत्री जोशी ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,भोले महाराज और पूर्व मुख्यमंत्री  कोश्यारी से मुलाकात कर दी दीपावली की शुभकामनाएं

देहरादून । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने राजभवन में राज्यपाल ले० जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से मुलाक़ात की। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेट करते हुए दीप पर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाये दी। वहीं दूसरी और कृषि मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उन्हें इस मौके पर प्रकाश  पर्व दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
वहीं   जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से उनके आवास में भेट के उन्हें प्रकाश के महापर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
वहीं  दूसरी और  जोशी ने हंस फाउंडेशन की संस्थापक माताश्री मंगला और भोले  महाराज से मुलाकात कर उन्हें प्रकाश के महापर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाये दी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने हंस फाउंडेशन के माध्यम से प्रदेश में चल रहे विभिन्न जनहित के कार्यों की सराहना की।
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास मंत्री  जोशी ने महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से भेट कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाये दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button