उत्तराखण्डदेहरादून

Big News: उत्तराखंड में IAS व PCS अफसरों के बंपर तबादले, देहरादून नगर निगम के आयुक्त मनुज गोयल का भी ट्रांसफर, स्मार्ट सिटी के ACEO श्याम सिंह राणा को ADM रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी

बुदियाल AMNA देहरादून बनाए गए
दयानंद सरस्वती को GM GMVN  की जिम्मेदारी
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने  7 आईएएस और 18 पीसीएस  अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।IAS  देहरादून नगर निगम आयुक्त मनुज गोयल को अपर सचिव ग्राम्य विकास की जिम्मेदारी दी गई है। आईएस संदीप तिवारी से भी सीडीओ नैनीताल की जिम्मेदारी वापस ली गई है। संदीप तिवारी एमडी केएमवीएन की जिम्मेदारी पर बने रहेंगे।
आईएएस वरुण चौधरी को हरिद्वार का नगर आयुक्त बनाया गया है। आईएएस अभिनव शाह सीडीओ चमोली बनाए गए हैं।
आईएएस नंदन कुमार को पिथौरागढ़ के सीडीओ की जिम्मेदारी दी गई है। दिवेश शाशनि को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है।अशोक कुमार पांडे नैनीताल सीडीओ बनाये गये हैं। एक आईआरटीएस अधिकारी को भी जिम्मेदारी दी गई है।
पीसीएस अधिकारी दयानंद सरस्वती से हरिद्वार नगर आयुक्त की जिम्मेदारी वापस ले ले गई है। उन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम का महाप्रबंधक बनाया गया है।पीसीएस अधिकारी ललित नारायण मिश्रा से मुख्य विकास अधिकारी चमोली की जिम्मेदारी वापस ली गई है। उन्हें शहरी विकास विभाग में निदेशक बनाया गया है।पीसीएस अधिकारी अनिल सिंह से गढ़वाल मंडल विकास निगम महाप्रबंधक की जिम्मेदारी वापस ली गई है।
उन्हें परिवहन विभाग में महाप्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इससे पहले  दो पीसीएस अधिकारियों के तबादलों से जुड़ी लिस्ट आई थी,जिसमें स्मार्ट सिटी के एसीईओ पीसीएस अधिकारी श्याम सिंह राणा की जिम्मेदारी बदली गई। श्याम सिंह राणा को रुद्रप्रयाग एडीएम बनाया गया है।  साथ ही उनसे रिवेन्यू बोर्ड के स्टाफ अफसर की जिम्मेदारी वापस ली गई है। वीर सिंह बुदियाल की देहरादून वापसी हुई है। उन्हें देहरादून नगर निगम में अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है।
[

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button