उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

दून पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी: दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर लाखों की बैंक डकैती करने वाले  कुख्यात बदमाश विकास कुमार को दबोचा, कई बड़ी घटनाओं को दे चुका है अंजाम

शातिर बदमाश शशांक गैंग का सक्रिय सदस्य है गुजरात के मेहसाणा से पकड़ा गया विकास कुमार 
विरुद्ध बिहार के अलग-अलग जिलों में लूट ,हत्या व डकैती के एक दर्जन मुकदमें हैं  दर्ज
दून पुलिस रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में अब तक 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर भेज चुकी सलाखों के पीछे 
देहरादून। सोनापुर बिहार में दो पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद लाखों की लूट को अंजाम  देने वाले बदमाश विकास कुमार को दून पुलिस ने गुजरात के मेहसाणा से गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है कि पकड़ा गया कुख्यात बदमाश शशांक गैंग का सदस्य है और बिहार मे बैंक डकैती के मामले में भी फरार  चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि रिलायंस शोरूम ज्वेलरी डकैती प्रकरण के चलते पुलिस की कई टीमें अन्य  राज्यों में बदमाशों की धरपकड़ के लिए गई हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती के मास्टरमाइंड शशांक को गिरफ्तार किया तो वही एक अन्य बदमाश को भी स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि जब पकड़े गए बदमाश विकास कुमार पुत्र मनोज भगत के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि वह शशांक गैंग का सक्रिय मेंबर है। कुछ माह पूर्व बिहार में दो पुलिसकर्मियों की बेरहमी से हत्या करने  के बाद  13  लाख से ज्यादा  की डकैती को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए थे। यही नही सोनापुर में पीएनबी बैंक में अपने 5 अन्य साथियों के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया था।इसी बीच विकास कुमार सहित कई बदमाशों के विरुद्ध स्थानीय थाने में डकैती एवं हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में जानकारी के बाद सूचना बिहार पुलिस को दे दी गई। जिसके चलते बिहार पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना करते हुए पकड़े गए बदमाश विकास कुमार को कोर्ट के आदेशों के चलते अपने यहा ले जाने की प्रक्रिया शुरू की। पकड़े गए बदमाश विकास कुमार के विरुद्ध बिहार के अलग-अलग जिलों में लूट ,हत्या व डकैती के एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। दून पुलिस ने रिलायंस ज्वैलरी शोरूम डकैती प्रकरण में अब तक 10 बदमाशों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है। वही डकैती के करोड़ों रुपए की कीमत के जेवरात को बरामद करने के लिए पुलिस प्रयास में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button