उत्तराखण्डधर्म - संस्कृतिनैनीताल

हल्द्वानी में रामोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, उत्तराखंड से है प्रभु श्रीराम का अटूट नाता, कहा – हमारे आदर्श हैं  मर्यादा पुरुषोत्तम , उनकी लीलाएं जीवन में अनुकरणीय

हल्द्वानी। प्रभु श्री राम का उत्तराखंड से अटूट नाता रहा है। भगवान श्री राम के पिता और महाराज दशरथ ने संतान प्राप्ति के लिए जिस सरयू नदी के किनारे अनुष्ठान किया था, उस सरयू नदी का उद्गम स्थल बागेश्वर जिले में है। लंका दहन के बाद जब अयोध्या लौटे और मर्यादा पुरुषोत्तम राजा रामचंद्र बने तब अहंकारी रावण वध को तारने के लिए देवप्रयाग के रघुनाथ मंदिर में पितृ यज्ञ किया था। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि  राम देश की आत्मा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अयोध्या में आजकल रामलीला का मंचन हो रहा है, वह देवभूमि के कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। स्वयं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ स्वीकार कर चुके है की देश की सर्वश्रेष्ठ रामलीला उत्तराखंड की है।
मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि भगवान श्रीराम की महिमा अपरंपार है, राम महर्षि वाल्मीकि के भी हैं, राम केवट के भी हैं, राम शबरी के भी हैं,राम निषादराज के भी ,राम विभीषण के भी हैं, राम सुग्रीव और हनुमान के भी हैं। राम आपके भी हैं, राम हमारे भी हैं….राम सबके हैं….इसीलिए वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हैं। प्रभु श्रीराम हमारे आदर्श हैं, जिनकी सभी लीलाएँ मानव जीवन में अनुकरणीय हैं। स्वयं ब्रह्म स्वरूप होते हुए भी उन्होंने मानव रूप में हम सभी के लिए अवतार लिया, और सच्चरित्र मनुष्य का जीवन कैसा होना चाहिए, इसका उदाहरण प्रस्तुत किया। भगवान राम के लिए बस यही कह सकता हूं कि राम देश की आत्मा, सम्मान, अभिनन्दन, उपासना है, संवाद और संवेदना है, राम देश के हैं और देश राम का है।इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, संपादक आशुतोष सिंह, प्रबंधक राघवेंद्र चड्ढा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कहा, देवभूमि को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाना लक्ष्य
सीएम पुष्कर धामी ने  कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर इस देवभूमि की सेवा करने का जो अवसर हमें मिला है उस अवसर को हम अपने ‘विकल्प रहित संकल्प’ के साथ पूरा करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने में भ्रष्टाचार रूपी रावण और नशा रूपी कुंभकर्ण को संहार करना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से बचाने के लिए खेल गतिविधियों को विकसित किया जा रहा है। युवाओं के साथ-साथ खेल प्रेमियों के लिए भी खेल गतिविधियों विकसित की जाएंगी।
देहरादून से अयोध्या  के बीच की है
ट्रेन व हवाई सेवा शुरू करने की मांग
मुख्यमंत्री धामी ने सभी से 22 जनवरी को दीप जलाकर भगवान राम का गुणगान कर दीपोत्सव मनाने की अपेक्षा करते हुए कहा कि हमने राम भक्तों की आस्था का ध्यान रखते हुए एक ओर जहां रेल मंत्री से वंदे भारत ट्रेन का संचालन देहरादून से अयोध्या  के मध्य करने का आग्रह किया है, वहीं दूसरी ओर उड्डयन मंत्री से जौलीग्रांट से अयोध्या के मध्य हेली सेवा भी शुरू करने की मांग की है।
दुनियाभर में दिखाई देती है उत्तराखंड की संस्कृति की झलक
सीएम धामी ने कहा कि आज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक दिखाई देती है। उत्तराखंडियों ने विदेशों में भी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपरा को जीवंत रखा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के प्रति जागरण परिवार का विशेष योगदान तो रहा ही, राम मंदिर और राम भक्तों को उनके द्वारा सहयोग भी दिया है। इसके लिए उन्होंने जागरण परिवार को धन्यवाद भी दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button