उत्तरप्रदेशक्राइम
UP : डेढ़ लाख का इनामी बदमाश राजेश एनकाउंटर में ढेर, लूट हत्या और डकैती के 50 मुकदमे हैं दर्ज, इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी घायल

बुलंदशहर । जनपद के थाना अहार क्षेत्र में पुलिस ने डेढ़ लाख के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। शनिवार की देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश को घेर लिया। बदमाश राजेश ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसमे इंस्पेक्टर वाई डी शर्मा व एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली बदमाश को लग गई। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस अस्पताल में ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डेढ़ लाख के इनामी बदमाश राजेश पर लूट हत्या. डकैती समेत 50 मुक़दमे दर्ज है।बदमाश राजेश पर बुलंदशहर पुलिस में एक लाख व अलीगढ़ पुलिस ने 50000 का इनाम घोषित कर रखा था।सीओ अनूपशहर गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया बदमाश राजेश अहार का रहने वाला था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी।





