उत्तराखण्डदेहरादूनव्यापार

मशहूर Hurla Family ने शुरू किया  हुरला हार्डवेयर Show Room , एशियन पेंट्स के महाप्रबंधक आकाश गुप्ता ने किया शुभारंभ , क्वालिटी प्रोडक्ट ऐसे कि देखते रह जाएंगे आप 

विधायक विनोद चमोली और भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने की कार्यक्रम में शिरकत
देहरादून। शहर के प्रतिष्ठित  हुरला परिवार के नए प्रतिष्ठान हुरला हार्डवेयर का उद्घाटन देवेंद्र कुमार हुरला , चतरदास हुरला , एशियन पेंट्स के महाप्रबंधक आकाश गुप्ता व एशियन पेंट्स के रीजनल मैनेजर शंकर शरण ने सोमवार को धर्मपुर स्थित सब्जी मंडी के पास एक भव्य समारोह में  संयुक्त रूप से किया।
इस उद्घाटन समारोह में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, शोरूम के स्वामी कपिल हुरला, निवेश हुरला, विजय खन्ना सहित शहर के सैकड़ों अतिथिगण, व्यापारी, सामाजिक, राजनीतिक और अन्य लोग मौजूद रहे।इस मौके पर हुरला परिवार के युवा उद्यमी कपिल हुरला ने बताया कि 1980 में देवेंद्र कुमार हुरला ने फर्म की शुरुआत की थी, जिसे उनकी नई पीढ़ी ने नए जमाने के हिसाब से रेनोवेट करते हुए नया रूप दिया है। हुरला हार्डवेयर में एशियन पेंट्स के अलावा प्लाईवुड व हार्डवेयर के हाई क्वालिटी के प्रोडक्ट रखे गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button