उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

Uttarakhand: भ्रष्टाचार पर कार्यवाही जारी, विकास नही पचा पा रही कांग्रेस:मनवीर चौहान

रेस का घोड़ा” साबित करने को कांग्रेस में शुरू हो गयी प्रतिस्पर्धा,
विपक्ष का धर्म भूलकर विकास की चर्चा के बजाय दुष्प्रचार मे जुटे हैं कांग्रेस नेता
देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भ्रष्टाचार, खनन तथा टेंडर मामलों मे कांग्रेस के आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की एकाएक सक्रियता यह बताने को पर्याप्त है कि वह खुद को रेस के घोड़े की श्रेणी मे अव्वल दिखाने की होड़ मे हैं।
चौहान ने कांग्रेस के आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी की नसीहत ने कांग्रेसी नेताओं मे इतनी स्फूर्ति का संचरण किया कि वह विपक्ष का धर्म भूलकर विकास की चर्चा के बजाय दुष्प्रचार मे जुट गए हैं।   उन्होंने कहा कि खनन पर आरोप की राजनीति करने वाले कांग्रेसी नेताओं को यह आंकलन अवश्य करना चाहिए कि पूर्व में राजस्व क्यों नही बढ़ा। सरकार के सरंक्षण मे चोरी हुई, लेकिन धामी सरकार की पारदर्शी नीति के चलते आज खनन से राजस्व 4 गुना बढ़ गया है। अब चोरी नही, बल्कि संसाधनों का नियम के तहत शत प्रतिशत दोहन हो रहा है।

चौहान ने कहा कि हरिद्वार रोप वे का टेंडर हुआ ही नही, लेकिन कांग्रेस इसे घोटाले के रूप मे प्रचारित कर रही है और यही उसकी अति सक्रियता है। हालांकि टेंडर के लिए शुरुआती दौर मे सभी औपचारिकताएं नियमानुसार अमल मे लायी गयी।

उन्होंने कहा कि टीडीसी मे परिसंपत्तियों की नीलामी विधिक और पारदर्शी रूप से हुई है। लोनिवि के द्वारा उनकी बाजार मूल्य निर्धारित के बाद उच्च बोली दाता को आबंटित की गयी है और कांग्रेस तथ्यों को तोड़ने मरोड़ने की असफल कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार सबसे अधिक रोजगार मुहैया कराने वाली सरकार है तो सुदृढ़ कानून व्यवस्था और माफिया पर प्रहार करने मे सरकार ने विकास और सुशासन के कीर्तिमान स्थापित किये हैं। बेहतर होता कि खुद को साबित करने के बजाय कांग्रेसी विकास की दौड़ मे भागीदारी करते तो यह राज्य की सच्ची सेवा होती।
बोले – केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना खराब मौसम के कारण हुई
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी चौहान ने कहा कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना खराब मौसम के कारण हुई है। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं और सोमवार तक हेली सेवाएं बन्द रखी गयी है। दुर्घटनाओं की ऑडिट के निर्देश, सभी चारधाम वैली में वैदर कैमरा लगाना जरूरी तथा यूकाडा को भविष्य में केवल डबल इंजन हैलीकॉप्टर्स संचालित करने के लिए ठोस पॉलिसी तैयार करने की जिम्मेदारी दी है। किसी भी घटना की जांच और जिम्मेदारी तय की जायेगी। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। हालांकि पूर्व में घटित आपदा की घटनाओं या बदइंतजामी के कारण हुई घटनाओं से आज तुलना नही की जा सकती है। त्वरित रेस्पोंस और चाक चौबंद सड़कों से आज यात्रा कई गुना सुरक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button