उत्तराखण्डदेहरादून

रजिस्टार कोऑपरेटिव मेहरबान बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों से कहा – सभी विभागीय योजनाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारा जाए

निबंधक सहकारिता ने संभाला पदभार,
विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
देहरादून।निबंधक सहकारिता के रूप में आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट ने बुधवार को मियांवला, देहरादून स्थित निबंधक मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक  की, जिसमें विभागीय योजनाओं की प्रगति और कार्यान्वयन की विस्तृत जानकारी ली गई।
समीक्षा बैठक में निबंधक  बिष्ट ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभागीय योजनाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार का प्रमुख लक्ष्य राज्य के किसानों की आय में वृद्धि करना और सहकारिता विभाग के माध्यम से सभी जनपदों में अधिक से अधिक महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का है। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार की सहकारिता योजनाओं को भी प्रदेश में प्रभावी और पारदर्शी ढंग से लागू करने पर जोर दिया गया।
बिष्ट ने यह भी निर्देश दिया कि उत्तराखंड सरकार की योजनाओं को समयबद्ध और लक्ष्य-निर्धारित तरीके से सभी जनपदों में लागू किया जाए। विशेष रूप से, बैंकिंग क्षेत्र में वास्तविक किसानों को पारदर्शी तरीके से ऋण वितरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

बैठक में अपर निबंधक  आनंद शुक्ल ने बताया कि विभाग ने “मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना” का सफल संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत गौ-पालकों को सब्सिडी युक्त उच्च गुणवत्ता का साइलेज उपलब्ध कराया जा रहा है। संयुक्त निबंधक श्री नीरज बेलवाल ने बैंकिंग से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि संयुक्त निबंधक श्री मंगला त्रिपाठी ने हॉर्टिकल्चर फेडरेशन, प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन और अन्य विभागीय गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। उप निबंधक  रमिंद्री मंदरवाल ने प्रदेश में भंडारण क्षमता और वेयरहाउस से संबंधित जानकारी साझा की।
बैठक में सहायक निबंधक (मुख्यालय) राजेश चौहान,  मोनिका चूनेरा,   सुमन कुमार और  दिग्विजय सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button