उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

महेंद्र भट्ट को दोबारा मिली भाजपा उत्तराखंड की बागडोर, सर्व सम्मति से बने प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय परिषद के लिए 8 सदस्यों के निर्वाचन की भी घोषणा,लगातार दूसरी बार बने प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय पर्यवेक्षक हर्ष मल्होत्रा ने सीएम पुष्कर  धामी की मौजूदगी में की घोषणा,
कार्यक्रम में पार्टी के सभी दिग्गज नेता, मंत्री दायित्व धारी और पदाधिकारी रहे मौजूद
प्रदेश परिषद की बैठक में पंचायत चुनाव और 27 के  विधानसभा चुनाव मे प्रचंड जीत का आह्वान
देहरादून।उत्तराखंड भाजपा को नया व 11वां प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। एक बार फिर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा  अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सोमवार को ही उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। वो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे। ऐसे में सोमवार को ही तय हो गया था कि महेंद्र भट्ट निर्विरोध प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व पर प्रदेश परिषद की बैठक में महेंद्र भट्ट के प्रदेश अध्यक्ष बनने की घोषणा की गई‌। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की घोषणा भी केंद्रीय चुनाव प्रभारी केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने की।प्रदेश परिषद की बैठक में राजधानी देहरादून स्थित एक होटल  में संगठन के सभी बड़े पदाधिकारियों के सामने महेंद्र भट्ट के उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की गई। इस तरह महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भाजपा हाईकमान ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महेंद्र भट्ट को ही उत्तराखंड में पार्टी की कमान सौंपने का निर्णय लिया। सबसे खास बात ये है कि महेंद्र भट्ट का सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ अच्छा समन्वय भी है। ऐसे में प्रदेश के इन दो बड़े भाजपा नेताओं के नेतृत्व में ही 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।प्रांतीय परिषद की बैठक में सभी पदों पर अनुमोदन के बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी  खजान दास ने राज्य में संगठन पर्व के संपन्न होने की घोषणा की।

प्रांत परिषद में प्रदेश चुनाव अधिकारी  खजान दास के साथ सह चुनाव अधिकारी  मीरा रतूड़ी, राकेश गिरी, पुष्कर काला मौजूद रहे।
वहीं  प्रदेश परिषद की बैठक मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षक हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, डॉ कल्पना सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा,  सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक व प्रदेश चुनाव प्रभारी खजान दास ने भी इस अवसर पर  अपने विचार रखें।  बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, रेखा आर्य, विधायक सहदेव पुंडीर अरविंद पांडे भोपाल राम, अनिल नौटियाल बृजभूषण गैरोला, प्रदेश उपाध्यक्ष  कुलदीप कुमार, मुकेश कोली, प्रदेश कार्यालय सचिव  कस्तूभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान समेत बड़ी संख्या में विधायक , पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक , सरकार में दायित्व धारी, मेयर, नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी , जिला अध्यक्ष व पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहे।
बैठक का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने किया।
2022 में पहली बार बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  
महेंद्र भट्ट इससे पहले 2022 में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। उनके कार्यकाल में भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 5 संसदीय सीटें जीती थीं। निकाय चुनावों में भी भाजपा को जबरदस्त कामयाबी मिली, जिससे संगठन में उनका कद बढ़ता गया। भाजपा हाईकमान ने महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भी भेजा। पार्टी संगठन में कार्यकर्ताओं के बीच महेंद्र भट्ट बेहद लोकप्रिय हैं, जिसका असर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में साफ नजर आया है।
राष्ट्रीय परिषद के 8 सदस्य भी घोषित-

प्रदेश अध्यक्ष इसके साथ ही बीजेपी के 8 केंद्रीय परिषदों की भी घोषणा की गई। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोटिंग करेंगे।राष्ट्रीय परिषद् के लिए 8 नामांकन हुए। राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की घोषणा भी केंद्रीय राज्यमंत्री और चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने की।
राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट, कल्पना सैनी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button